एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | अधिक ईंधन और सुरक्षित उपायों के साथ चंद्रयान-3 शुक्रवार को होगा ‘चंद्र-यात्रा’ पर रवाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अधिक ईंधन एवं कई सुरक्षित उपायों से लैस चंद्रयान-3 का शुक्रवार को प्रक्षेपण करने के साथ चंद्रमा पर उतरने का एक और प्रयास करने के लिए तैयार है। इसके लिए चांद पर एक बड़ा ‘लैंडिंग स्थल’ निर्दिष्ट किया गया है।
जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिये अन्य संभावित भागीदारों के संपर्क में: वेदांता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चिप विनिर्माण उद्यम में साझेदार फॉक्सकॉन के अलग होने की घोषणा के बाद वेदांता ने सोमवार को कहा कि वह सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिये संभावित भागीदारों के संपर्क में है।
जरुरी जानकारी | इंदौर में सोना के दाम में नरमी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश सरकार ने गृहिणियों से किया 10,000 रुपये की मासिक आमदनी का वादा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर तबके की हर गृहिणी के लिए 10,000 रुपये की मासिक आमदनी सुनिश्चित करेगी।
जरुरी जानकारी | इंदौर में मसूर के भाव में कमी, मूंग दाल महंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में सोमवार को मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई। चना दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
विदेश की खबरें | नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट ने अगले चुनावों के बाद राजनीति से संन्यास की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रट सबसे लंबी अवधि तक नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रहे हैं।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने अत्यधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की, सुक्खू और धामी से की बात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के खिलाफ याचिकाओं पर सितंबर में सुनवाई करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अन्य द्वारा दायर उन याचिकाओं पर सितंबर में सुनवाई करेगा, जिनमें विभिन्न राज्य सरकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि दंगे और हिंसा के मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त न किया जाए।
देश की खबरें | उत्तर क्षेत्र की अगुआई करेंगे नितीश राणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा पुड्डुचेरी में 24 जुलाई से होने वाले देवधर ट्रॉफी अंतर क्षेत्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर क्षेत्र की अगुआई करेंगे।
खेल की खबरें | पाकिस्तान के विश्व कप मैच तटस्थ स्थल पर कराने की मांग करेंगे जका अशरफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कार्यवाहक अध्यक्ष जका अशरफ इस सप्ताह डरबन में होने वाली आईसीसी बैठकों में अपने देश के वनडे विश्व कप मैच तटस्थ स्थलों पर कराने की मांग रखेंगे। पाकिस्तान के अंतर प्रांतीय खेल संयोजन मंत्री एहसान माजरी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | चित्रकूट में डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकूट जिले की पुलिस ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र में 76 लाख रुपये से अधिक कीमत के डेढ़ क्विंटल सूखे गांजा के साथ तीन कथित अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बारिश प्रभावित राज्यों को ‘पीएम केयर’ कोष से सहायता दी जाए: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि मूसलाधार बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों को "पीएम केयर'' कोष से सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए।
देश की खबरें | भारतीय मिश्रित टीम को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मिली शिकस्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत को इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के मिश्रित टीम स्पर्धा में घरेलू टीम से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
देश की खबरें | कर्नाटक सरकार का जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच से इंकार, समुदाय ने किया प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बेलगावी जिले में हुई जैन मुनि की हत्या के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने से सोमवार को इंकार किया। साथ ही उन्होंने मामले की जांच और अब तक की गई गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस की सराहना की।
देश की खबरें | महिला को आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में खाद्य सामग्री पहुंचाने वाला कर्मी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के 60 वर्षीय प्रतिनिधि को व्हाट्सऐप और अन्य मंचों पर एक महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | जीएसटी परिषद ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, फर्जी पंजीकरण पर लगाम पर करेगी विचार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी परिषद मंगलवार को होने वाली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, उपयोगी वाहनों की परिभाषा और पंजीकरण तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के नियमों को सख्त करने पर विचार किया जा सकता है।
देश की खबरें | समान नागरिक संहिता, मणिपुर हिंसा के खिलाफ केरल में श्रृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शन करेगा यूडीएफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के केंद्र सरकार के कदम और मणिपुर में जातीय हिंसा नहीं रुकने के खिलाफ शृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।
जरुरी जानकारी | चीन को पीछे छोड़ भारत बना निवेश के लिए सर्वाधिक आकर्षक उभरता बाजार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने निवेश के लिहाज से सर्वाधिक आकर्षक उभरते बाजार के तौर पर चीन को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर के प्रमुख केंद्रीय बैंकों एवं सरकारी संपत्ति कोष के एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है।
देश की खबरें | मुजफ्फरनगर दंगा मामले में दो पूर्व विधायकों ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर की स्थानीय सांसद/विधायक अदालत में दो पूर्व विधायकों नूर सलीम राणा और मौलाना जमील ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने साथ ही अदालत से मुजफ्फरनगर दंगों के सिलसिले में उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट वापस लेने का अनुरोध किया। एक अभियोजन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 289.15 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जगमोहन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।