एजेंसी न्यूज
विदेश की खबरें | कार्यस्थलों का स्वरूप बदल रहा एआई, श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिहाज से क्या हैं इसके मायने
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टोरंटो, 30 अगस्त (द कन्वरसेशन) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कारण पिछले कुछ वर्षों में व्यावसायिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इस तकनीकी प्रगति ने व्यावसायिक तौर-तरीकों को नया रूप दिया है और यह हमारे काम करने के तरीके को बदल रही है।
विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर अब तक सबसे बड़े ड्रोन हमले का आरोप लगाया; कीव में रूसी हमले में दो लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर और स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एस्टोनिया और लात्विया की सीमा पर स्थित रूस के पश्चिमी क्षेत्र प्सकोव के एक हवाई अड्डे पर ड्रोन से हमले के बाद वहां आग लग गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ओर्योल, ब्रांस्क, रियाज़ान, कलुगा और राजधानी मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में कई और ड्रोन मार गिराए गए।
विदेश की खबरें | 'गलत' उड़ान डेटा के चलते ब्रिटेन की हवाई यातायात प्रणाली में अफरातफरी मची
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण प्रमुख ने कहा है कि बड़े पैमाने पर व्यवधान का कारण "गलत" उड़ान डेटा था, जिससे हजारों यात्री हवाई अड्डों पर और विमानों में फंस गए, क्योंकि देश से आने और जाने वाली सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। बुधवार को भी इसका असर जारी रहा।
विदेश की खबरें | गैबॉन में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर तख्तालट का दावा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे में राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा (64) की जीत की घोषणा के चंद घंटे बाद सरकारी टेलीविजन पर तख्तापलट का दावा किया।
विदेश की खबरें | सजा पर रोक के बावजूद चुनाव नहीं लड़ सकेंगे इमरान खान : कानून विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कानून टीम ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सत्र अदालत के फैसले को रद्द करने की अपील न करके बड़ी गलती की, जिसके चलते उच्च न्यायालय के उनकी तीन साल की कैद की सजा पर रोक लगाने के बावजूद वह जेल में हैं। देश के एक शीर्ष वकील ने बुधवार को यह बात कही।
देश की खबरें | गोली नहीं मारने की अपील लिखी तख्ती गले में लटकाकर इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका से खौफजदा 20 हजार रुपए के इनामी एक बदमाश ने गोली नहीं मारने की अपील लिखी तख्ती गले में डालकर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचीं ममता बनर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां पहुंचीं।
देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सर्वमान्य नेता का अभाव, यह नाकाम होगा : विजयवर्गीय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलॉपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि चूंकि अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों के इस गठजोड़ का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं है, इसलिए यह असफल होगा।
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: स्कूली छात्राओं, महिलाओं ने एलओसी पर सैनिकों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया और सैकड़ों स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।
देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई विकल्प, भाजपा के पास केवल एक : उद्धव ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कई विकल्प हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास केवल एक ही विकल्प है।
देश की खबरें | कोलकाता : पुलिस ने गुरुदास कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के फूलबागान इलाके में स्थित एक कॉलेज के दो पूर्व छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर छात्रों की रैगिंग करने और उन पर राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दबाव डालने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना दिवस के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गईं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग ने अप्रैल 2019 से पहले राज्य में पंजीकृत सभी वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए बुधवार को बोलियां आमंत्रित कीं।
देश की खबरें | रेड्डी ने सरकारी जमीनों और शराब दुकानों के लाइसेंस की नीलामी के लिए बीआरएस सरकार पर हमला बोला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर कटाक्ष करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों को ‘बेचने’ और शराब की दुकानों की नीलामी किए बगैर नहीं चल सकती।
देश की खबरें | महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की वापसी का आह्वान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ‘‘निराशा का माहौल उसके बाद ही खत्म होगा।’’
देश की खबरें | महाराष्ट्र: पहचान छुपाकर शादी करने व तीन तलाक देने को लेकर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में असली पहचान छुपाकर 27 वर्षीय महिला से शादी करने, महिला को जबरन इस्लाम में धर्मांतरित कराने और फिर उसे तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की कमी की है : अखिलेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने जा रहा है और उनकी पार्टी और सहयोगी किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।
देश की खबरें | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि में 10 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि में 10 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी का बुधवार ऐलान किया। यह वृद्धि अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी।
देश की खबरें | हाथी के हमले में दंपती की मौत, सेल्फी लेने वाले युवक को घायल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के एक गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया और खेत में काम कर रहे एक युगल को हमला कर मार डाला, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जो उसके साथ सेल्फी ले रहा था। वन विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | सेंथिल बालाजी ने नौकरी घोटाले के लिए तमिलनाडु परिवहन विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया: ईडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के परिवहन मंत्री रहने के दौरान वी सेंथिल बालाजी ने विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को ‘‘भ्रष्टाचार के केंद्र’’ में तब्दील कर दिया था और उनकी सरपरस्ती में ‘‘पैसों के बदले नौकरी घोटाले’’ को अंजाम दिया गया। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में मामले में दाखिल आरोपपत्र में किया है।