देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई विकल्प, भाजपा के पास केवल एक : उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कई विकल्प हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास केवल एक ही विकल्प है।

मुंबई, 30 अगस्त शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कई विकल्प हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास केवल एक ही विकल्प है।

वह यहां बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक के आयोजन स्थल ग्रैंड हयात होटल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

ठाकरे ने एक सवाल के जवाब में कहा, “प्रधानमंत्री पद के लिए विकल्प के बारे में सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए, जिसके पास पिछले नौ वर्षों से केवल एक ही विकल्प है, जो हमने देखा है। ‘इंडिया’ गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई विकल्प हैं। भाजपा के पास क्या विकल्प हैं?”

उन्होंने “रक्षा बंधन” के उपहार के रूप में रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 200 रुपये की कटौती करने के फैसले को लेकर भी केंद्र पर कटाक्ष किया।

सरकार ने घरों में इस्तेमाल की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों में कटौती करने की मंगलवार को घोषणा की थी।

ठाकरे ने कहा, “क्या पिछले नौ वर्षों में कोई रक्षाबंधन नहीं था? ‘इंडिया’ (गठबंधन) के आगे बढ़ने पर एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाने लगेंगे। चाहे वे कुछ भी करें, लोग होशियार हैं और सब कुछ समझते हैं।”

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के आर्थिक परिवर्तन के लिए नीति आयोग के मास्टरप्लान पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के ऐसे किसी भी दखलंदाजी वाले कदम का विरोध करेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी गठबंधन के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाएगा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बैठक और विचार-विमर्श होने का इंतजार करें।” भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन राजग पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने सवाल किया, “क्या कोई जानता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का संयोजक कौन है?”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\