देश की खबरें | सेंथिल बालाजी ने नौकरी घोटाले के लिए तमिलनाडु परिवहन विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया: ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के परिवहन मंत्री रहने के दौरान वी सेंथिल बालाजी ने विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को ‘‘भ्रष्टाचार के केंद्र’’ में तब्दील कर दिया था और उनकी सरपरस्ती में ‘‘पैसों के बदले नौकरी घोटाले’’ को अंजाम दिया गया। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में मामले में दाखिल आरोपपत्र में किया है।

चेन्नई, 30 अगस्त तमिलनाडु के परिवहन मंत्री रहने के दौरान वी सेंथिल बालाजी ने विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को ‘‘भ्रष्टाचार के केंद्र’’ में तब्दील कर दिया था और उनकी सरपरस्ती में ‘‘पैसों के बदले नौकरी घोटाले’’ को अंजाम दिया गया। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में मामले में दाखिल आरोपपत्र में किया है।

अभियोजन शिकायत धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत चेन्नई की विशेष अदालत में 12 अगस्त को दायर की गई जिस पर अदालत ने 16 अगस्त को संज्ञान लिया।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता बालाजी (47) को ईडी ने 14 जून को ‘‘धन के बदले नौकरी घोटाले’’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। एजेंसी के मुताबिक, उक्त घोटाला कथित तौर पर तब हुआ था जब वह 2011 से 2016 के बीच राज्य की पूर्ववर्ती ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नद्रमुक) सरकार में परिवहन मंत्री थे।

यहां पुझल जेल में बंद बालाजी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली कैबिनेट में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ा दी है।

ईडी ने आरोपपत्र में आरोप लगाया, ‘‘तत्कालीन मंत्री वी सेंथिल बालाजी के कार्यकाल में परिवहन विभाग में पूरी भर्ती एक भ्रष्ट तंत्र में तब्दील हो गई, जिसमें मुखिया (वी सेंथिल बालाजी) के अवैध निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को तैयार एवं क्रियान्वित किया गया।’’

इसमें कहा गया है कि बालाजी ने भ्रष्ट और अवैध तरीकों से व्यक्तिगत लाभ के लिए परिवहन मंत्री के रूप में अपने अधिकारों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया और ‘‘महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय’’ भूमिका निभाई।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने आपराधिक गतिविधियों के जरिये अवैध तरीके से आय अर्जित की और इससे संबंधित रणनीति तैयार करने के लिए अपने भाई, निजी सहायकों और परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित सह-साजिशकर्ताओं के साथ सहयोग किया।’’

एजेंसी ने कहा कि बालाजी और उनके दो निजी सहायकों - बी षनमुगन और एम कार्तिकेयन - ने अपने बयानों के दौरान एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों से इनकार किया, लेकिन जांच और फॉरेंसिक विश्लेषण ने उनके संबंधों और उनकी (बालाजी की) भागीदारी और भूमिका की पुष्टि की।

इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान जब्त कागजात से पता चला कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और भर्ती के लिए बालाजी तथा उनके निजी सहायक से संपर्क किया था, उन्हें मंत्री द्वारा प्राप्त ‘‘अवैध परितोषण’’ की वजह से गैर कानूनी तरीके से नौकरियां मिलीं।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘इसलिए, यह बिलकुल स्पष्ट है कि वी सेंथिल बालाजी ने अपने निजी सहायकों - बी षनमुगम और एम कार्तिकेयन के साथ ‘जॉब रैकेट घोटाले’ की लगातार और सावधानीपूर्वक निगरानी की और इसे अंजाम दिया।’’

इसमें कहा गया है कि कथित घोटाले की योजना में मंत्री के भाई (अशोक बालाजी) और सहयोगियों के माध्यम से नकदी का आदान-प्रदान शामिल था और जांच के दौरान पाए गए डिजिटल सबूतों से इसकी पुष्टि हुई।

एजेंसी ने कहा, ‘‘जब्त दस्तावेजों में नकदी जमा करने और नौकरी देने की रूपरेखा की जानकारी है। इसके अलावा, जांच में उम्मीदवारों के अंकों में छेड़छाड़ का खुलासा हुआ, जिससे आरोपियों को रिश्वत देने वालों का पक्ष लिया गया।’’

इसमें कहा गया है कि ईडी ने एक पेन ड्राइव जब्त किया है जिसमें एक एक्सेल शीट थी, जिसके मुताबिक परिवहन विभाग में चालक का पद 1.75 लाख रुपये में, परिचालक का पद 2.25 लाख रुपये में, जूनियर ट्रेड्समैन का पद पांच लाख रुपये में बेचा गया था जबकि कनिष्ठ सहायक का पद सात लाख रुपये में और सहायक अभियंता का पद 12 लाख रुपये में बेचा गया।

ईडी ने बालाजी और उनकी पत्नी एस मेघला के बैंक खाते में हुए लेनदेन का विश्लेषण किया और पाया कि ‘‘विशेष रूप से एमटीसी (महानगर परिवहन निगम) में नौकरी घोटाले की अवधि के दौरान/बाद में भारी नकदी जमा हुई थी।’’

एजेंसी ने इन आरोपों की जांच के लिए जुलाई 2021 में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। यह मामला 2018 में तमिलनाडु पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकियों पर आधारित है जो उन लोगों की शिकायतों पर दर्ज किया गया था जो वादे के मुताबिक नौकरी पाने में विफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\