देश की खबरें | माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना दिवस के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गईं।

जम्मू, 30 अगस्त जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गईं।

एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग अन्य अधिकारियों के साथ विशेष प्रार्थना और यज्ञ में शामिल हुए, और तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोत्तम संभव सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गर्ग ने पूरी यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए किए गए योगदान को याद किया और प्रत्येक पैदल यात्रियों के अथक प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘माता के आशीर्वाद से, हम देश में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक बनकर उभरे हैं और हमारे सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। ’’

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बोर्ड के अध्यक्ष तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया, जिसके तहत बोर्ड द्वारा अपेक्षाकृत कम समय में तीर्थयात्रियों की सुविधा और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई पहल की जा रही हैं।

कटरा में मुख्य कार्यक्रम निहारिका कांप्लेक्स में आयोजित किया गया जहां विशेष प्रार्थना की गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\