देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सर्वमान्य नेता का अभाव, यह नाकाम होगा : विजयवर्गीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलॉपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि चूंकि अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों के इस गठजोड़ का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं है, इसलिए यह असफल होगा।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 अगस्त भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलॉपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि चूंकि अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों के इस गठजोड़ का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं है, इसलिए यह असफल होगा।

विजयवर्गीय की यह टिप्पणी विपक्षी गठबंधन की मुंबई में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली बैठक से पहले आयी है। इस दो दिवसीय बैठक में विपक्षी नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करने की संभावना है।

विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि देश का इतिहास बताता है कि अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों का गठबंधन कभी सफल नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन इंडिया का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं है। इसमें शामिल पार्टियों के सभी नेता खुद गठबंधन के नेता के रूप में पेश करते हैं। जब ये सब लोग नेता हैं, तो विपक्षी गठबंधन कैसे सफल हो सकता है?’’

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रसाई गैस के सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है कि यह फैसला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बीते दो महीने में हुई केवल दो बैठकों के प्रभाव का परिणाम है।

विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में जून में हुई थी जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई जहां 28 विपक्षी दलों के इस गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया था।

विजयवर्गीय ने बनर्जी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि इस विपक्षी गठबंधन की दो बैठकें होने के बीच पश्चिम बंगाल में कम से कम 200 महिलाओं से बलात्कार और आठ-दस लोगों की हत्या हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘बनर्जी को पहले इन आपराधिक घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।’’

विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके उस दावे को लेकर हमला भी बोला जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है। भाजपा महासचिव ने दावा किया है, ‘‘इसका प्रमाण हमारे पास है कि राहुल जी ने चीन से अब तक कितनी आर्थिक सहायता ली है। वह पहले जरा स्पष्ट करें कि चीन से उनकी इतनी दोस्ती क्यों है और चीन उन पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहा है?’’

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि भारत का विपक्ष हमारे दुश्मन देश की बोलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\