एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लिस का शतक, ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 208 रन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोस इंग्लिस के करियर के पहले शतक और स्टीव स्मिथ के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 208 रन बनाए।

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 209 का विशाल लक्ष्य, जोश इंग्लिस ने ठोका ताबड़तोड़ शतक

Bhasha

इंग्लिस ने अर्शदीप सिंह के ओवर में चार चौकों के साथ सिर्फ 47 गेंद में अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया. इंग्लिस हालांकि अगले ओवर में कृष्णा की गेंद को डीप स्क्वाश लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों में खेल गए. टिम डेविड (नाबाद 19) ने अर्शदीप पर छक्के के साथ 19वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

देश की खबरें | ‘खिचड़ी घोटाला’ :मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर, सूरज चव्हाण को भेजा समन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कोविड​​-19 महामारी के दौरान ‘खिचड़ी’ वितरण में कथित घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर और युवा सेना के पदाधिकारी सूरज चव्हाण को तलब किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केंद्र नए सिरे से परिसीमन आयोग गठित करे : न्यायालय

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र को संविधान के तहत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में निर्दिष्ट समुदायों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक नया परिसीमन आयोग स्थापित करने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | न्यायमूर्ति फातिमा बीवी: रूढ़ियां तोड़कर शीर्ष अदालत की पहली न्यायाधीश बनने वालीं छोटे शहर की लड़की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 1927 में तत्कालीन त्रावणकोर रियासत के एक छोटे से शहर में जन्मीं न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी की उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और बाद में तमिलनाडु की राज्यपाल बनने तक की यात्रा रूढ़ियों को तोड़ने का प्रेरणादायक उदाहरण है।

देश की खबरें | सत्ता में आने पर हैदराबाद में मुस्लिम युवाओं के लिये विशेष आईटी पार्क बनाएंगे : के सी आर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अल्पसंख्यक मतदाताओं को लुभाने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आई, तो उनकी सरकार अल्पसंख्यक युवाओं के लिए यहां एक विशेष सूचना प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करेगी।

देश की खबरें | राहुल गांधी 'राष्ट्रीय समस्या' बन गए हैं: शिवराज सिंह चौहान

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के ''पनौती'' तंज के लिए उन पर निशाना साधा और दावा किया कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख एवं उनकी बहन तब खुश थे जब भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप फाइनल मैच हार गई।

देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने एफसीआरए निरसन को राजीव गांधी ट्रस्ट की चुनौती पर केंद्र का रुख पूछा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी फांउडेशन के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निरस्त करने को चुनौती देने वाली उसकी एक याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का रुख पूछा।

विदेश की खबरें | भागवत थाईलैंड में तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी में विश्व हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विचारक, कार्यकर्ता और नेता दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

ताजा खबरें | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीड़ में बैठे उम्रदराज भाजपा सदस्य को पहचाना

Bhasha

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के देवगढ़ में अपनी चुनावी रैली में भीड़ में बैठे पार्टी के एक उम्रदराज भाजपा सदस्य धर्म चंद देरासरिया को पहचान लिया और पार्टी में उनके योगदान की सराहना की।

देश की खबरें | कर्नाटकः भाजपा में असंतुष्टों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं विजयेंद्र और अशोक

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में बी वाई विजयेंद्र और विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक की नियुक्ति पार्टी के एक वर्ग को पसंद नहीं आने के संकेतों के बीच विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सभी का विश्वास जीतने और कुछ नेताओं के बीच पैदा हुए ‘मामूली मसलों’ का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की खबरें | शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे ने अजित पवार से की मुलाकात

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट के नेता एवं लोकसभा सदस्य अमोल कोल्हे ने बृहस्पतिवार को यहां राज्य सरकार के मुख्यालय 'मंत्रालय' में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रतिद्वंद्वी राकांपा समूह के नेता अजित पवार से मुलाकात की।

देश की खबरें | 'राष्ट्र के लिए प्यार हमारे खून में है, शहादत पर गर्व': राजौरी में शहीद हुए सैनिक के चाचा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार अब्दुल माजिद के चाचा ने कहा कि उन्हें अपने भतीजे की शहादत पर गर्व है।

जरुरी जानकारी | वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के सिलसिले में जापान, सिंगापुर जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनवरी में प्रस्तावित ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 26 नवंबर से दो दिसंबर के बीच जापान और सिंगापुर जाएगा।

देश की खबरें | केंद्र बिहार के आरक्षण वृद्धि कानूनों को नौवीं अनुसूची में शामिल करने पर अपनी मंशा स्पष्ट करे: तेजस्वी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को मांग की कि केंद्र को उच्चतम न्यायालय की 50 प्रतिशत की सीमा से परे वंचित जातियों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत किये जाने से संबंधित राज्य के कानूनों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर अपना इरादा तुरंत स्पष्ट करना चाहिए।

देश की खबरें | कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, सेना के जवान की भी मौत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में प्रशिक्षित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये, इसमें सुरक्षा बल के एक जवान को भी जान गंवानी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

देश की खबरें | प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की नियुक्ति के बाद भाजपा में असंतोष : सिद्धरमैया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में बी वाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक की नियुक्ति के बाद उस पार्टी के अंदर असंतोष की आग भड़क उठी है।

जरुरी जानकारी | घरेलू इस्पात उत्पादों में ‘मेड-इन-इंडिया’ की ब्रांडिंग की जाएगीः सिंधिया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने स्थानीय स्तर पर निर्मित इस्पात उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ का ब्रांड जोड़ने की पहल बृहस्पतिवार को शुरू की।

देश की खबरें | ईडी ने 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अभिनेता प्रकाश राज को समन भेजा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता प्रकाश राज को तिरुचिरापल्ली स्थित आभूषण समूह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के कथित पोंजी और धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रश्मिका मंदाना का ‘डीप फेक’ वीडियो: दिल्ली पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुरंग मिले

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के ‘डीप फेक’ वीडियो से संबंधित मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उनका सत्यापन किया जा रहा है।

Categories