देश की खबरें | प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की नियुक्ति के बाद भाजपा में असंतोष : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में बी वाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक की नियुक्ति के बाद उस पार्टी के अंदर असंतोष की आग भड़क उठी है।

बगलकोट (कर्नाटक), 23 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में बी वाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक की नियुक्ति के बाद उस पार्टी के अंदर असंतोष की आग भड़क उठी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह असंतुष्ट भाजपा नेताओं के संपर्क में नहीं हैं और उन्होंने उनमें से किसी को भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

सिद्धरमैया ने राज्य भाजपा में पनप रहे असंतोष के बारे में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष और अशोक को विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद, भाजपा में अंदर से आग लग गई है। कई लोग असंतुष्ट हो गये हैं। कोई नहीं कह सकता कि क्या होगा - क्या यह आग पार्टी को जला देगी नीचे से - मुझे नहीं पता, लेकिन आग पकड़ ली है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या असंतुष्ट भाजपा नेता कांग्रेस का दरवाजा खटखटा रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी को भी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। अगर वे हमारे नेतृत्व और विचारधारा को स्वीकार करते हुए पार्टी में शामिल होने के लिए खुद आगे आते हैं, तो हम उन्हें शामिल करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनमें से किसी ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि न तो उन्होंने किसी से संपर्क किया है, न ही किसी ने उनसे संपर्क किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने राजनीतिक जीवन में, मैने किसी को भी पार्टी में शामिल होने के लिये आमंत्रित नहीं किया। किसी भी व्यक्ति को विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहिये। अगर कोई भाजपा में है, तो उसे भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करना होगा। उन्हें उसे छोड़ना होगा और हमारी (कांग्रेस की) विचारधारा स्वीकार करनी होगी।’’

प्रदेश भाजपा में हुयी इन दोनों नियुक्तियों से कुछ भाजपा नेता कथित रूप से नाराज हैं, इनमें बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और रमेश जरकीहोली (दोनों विधायक), वी सोमन्ना और अरविंद लिंबावली (दोनों पूर्व मंत्री) शामिल हैं।

यतनाल ने हाल ही में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र की प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुयी नियुक्ति के बाद नाखुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा अगर एक परिवार की पार्टी बन जाती है तो पार्टी कार्यकर्ता और हिंदू कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

पिछले सप्ताह वरिष्ठ विधायक अशोक को नए नेता के रूप में चुने जाने से पहले ही यतनाल, रमेश जरकीहोली के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर चले गये थे।

यतनाल ने बैठक से पहले मांग की थी कि विधानसभा में विपक्ष का नेता उत्तर कर्नाटक से होना चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज