IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 209 का विशाल लक्ष्य, जोश इंग्लिस ने ठोका ताबड़तोड़ शतक

इंग्लिस ने अर्शदीप सिंह के ओवर में चार चौकों के साथ सिर्फ 47 गेंद में अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया. इंग्लिस हालांकि अगले ओवर में कृष्णा की गेंद को डीप स्क्वाश लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों में खेल गए. टिम डेविड (नाबाद 19) ने अर्शदीप पर छक्के के साथ 19वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

जोश इंग्लिस (Photo Credits: Twitter)

विशाखापत्तनम: जोस इंग्लिस के करियर के पहले शतक और स्टीव स्मिथ के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 208 रन बनाए. रविवार को भारत को हराकर एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई की टीम में शामिल रहे इंग्लिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में आठ छक्कों और 11 चौकों से 110 रन की पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा.

उन्होंने सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (52) के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की. इंग्लिस ने सिर्फ 47 गेंद में शतक बनाया जो इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन पर एक विकेट) और रवि बिश्नोई (54 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए. IND vs AUS 1st T20 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 209 रनों का विशाल लक्ष्य, जोश इंग्लिस और स्टीव स्मिथ ने खेली तूफानी पारी

भारतीय के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर अधिक परेशानी नहीं हुई. स्मिथ ने अर्शदीप पर चौके से खाता खोला और फिर दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा पर भी दो चौके मारे.

मैथ्यू शॉर्ट (13) ने भी कृष्णा पर चौके से खाता खोला और फिर अक्षर पटेल पर भी दो चौके मारे. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पांचवें ओवर में अपनी ही गेंद पर स्मिथ का कैच टपकाया लेकिन एक गेंद बाद शॉर्ट (13) को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई. स्मिथ ने इसके इंग्लिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने पावर प्ले के छह ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 40 रन तक पहुंचाया.

इंग्लिस ने आठवें ओवर में कृष्णा को निशाना बनाया और उनके ओवर में तीन चौके और एक छक्के से 19 रन जुटाए. उन्होंने अगले ओवर में बिश्नोई पर भी छक्का मारा. इंग्लिस ने बिश्नोई पर छक्के के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. उन्होंने इसी ओवर में एक और छक्का तथा एक चौका भी मारा.

इंग्लिश ने 15वें ओवर में भी बिश्नोई पर तीन छक्के मारे. स्मिथ ने भी मुकेश कुमार पर चौके के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर तेजी से एक रन लेने कोशिश में रन आउट हो गए. स्मिथ मुकेश की गेंद पर शॉट खेलकर रन के लिए दौड़े लेकिन बीच में गिर गए और उनके क्रीज पर पहुंचने से पहले शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े कृष्णा के थ्रो पर गेंदबाज ने स्टंप उखाड़ दिए. उन्होंने 41 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे.

इंग्लिस ने अर्शदीप सिंह के ओवर में चार चौकों के साथ सिर्फ 47 गेंद में अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया. इंग्लिस हालांकि अगले ओवर में कृष्णा की गेंद को डीप स्क्वाश लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों में खेल गए. टिम डेविड (नाबाद 19) ने अर्शदीप पर छक्के के साथ 19वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो