एजेंसी न्यूज
नेपाल ने लॉकडाउन के बीच मनाया नववर्ष विक्रम संवत 2027
Bhashaहिन्दू सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत स्थापित किया था और नेपाल के शाह ने इसे (विक्रम संवत) यहां प्रचलित किया था। माना जाता है कि सदियों पहले शाह वंश भारत से नेपाल आया था।
14 अप्रैल: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन
Bhasha14 अप्रैल की एक और घटना का जिक्र करें तो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को इसी दिन गोली मार दी गई थी। उन्हें वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियेटर’ में उस समय गोली मारी गई , जब वह वहां ' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला। लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 32 करोड़ से अधिक लोगों को 29,352 करोड़ की मदद
Bhashaवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज की घोषणा कोरोना वायरस माहमारी को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान समाज के कमजोर और गरीब तबके को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के मद्देनजर की गई।
पश्चिम बंगाल सरकार लॉकडाउन में क्रमिक ढील के विरूद्ध केंद्र की चेतावनी पर ध्यान दे: राज्यपाल
Bhashaगृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन में क्रमिक रूप से ढील दिये जाने को लेकर पिछले सप्ताह चिंता प्रकट की थी और राज्य से सामाजिक मेल-जोल से दूरी रखने के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आह्वान किया था। उससे पहले मुर्शिदाबाद और सिलीगुड़ी में लॉकडाउन के कथित उल्लंघन की खबर आयी थी।
डॉक्टरों और हेल्पलाइन नम्बर पर कोरोना वायरस से संबंधित पूछे जाते है ढेरों सवाल
Bhashaआपात स्थिति में ही शारीरिक जांच की जा रही है, नहीं तो अब टेलीफोन ने स्टेथोस्कोप का स्थान ले लिया और डॉक्टर फोन पर मरीजों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान बताने में व्यस्त हैं।
ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15 प्रतिशत घटा
Bhashaतेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) दैनिक आधार पर 6.43 करोड़ घन मीटर गैस का उत्पादन करती है। 25 मार्च को सार्वजनिक पाबंदी लगाए जाने के बाद कंपनी का उत्पादन घटकर 5.34 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन रह गया है।
‘लॉकडाउन’ बढ़ने की आशंका के साथ शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का
Bhashaमुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांक पर असर पड़ा।
डीडी फ्री डिश : एनबीए ने प्रसारण शुल्क में छूट का अनुरोध किया
Bhashaदेश के करीब तीन करोड़ घरों में ‘डीडी फ्री डिश’’ लगा हुआ है और इसमें 80 चैनलों के लिए स्लॉट (स्थान) हैं। इनमें से 26 स्लॉट दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के लिए आरक्षित हैं। शेष 54 स्लॉट निजी चैनलों के लिए बोली के जरिए खुले हैं।
स्मृति ने महिला एवं बच्चों से जुड़े मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की
Bhashaइसके साथ ही उन्होंने ''आरोग्य सेतु'' ऐप की पहुंच के विस्तार में क्षेत्रीय अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर भी चर्चा की।
लॉकडाउन: प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह देश को संबोधित करेंगे
Bhashaसंकेत मिल रहे हैं कि आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कुछ राहतों के साथ बंद को दो और सप्ताह बढ़ाया जा सकता है।
ओडिशा सरकार ने कृषि, संबद्ध गतिविधियों के लिए लॉकडाउन नियमों में ढील दी
Bhashaविशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने कहा कि लेकिन भुवनेश्वर में कोई ढील नहीं दी जाएगी क्योंकि वह राज्य में कोरोना वायरस के केंद्र के रूप में उभरा है
कोरोना वायरस के कारण पंजाब में इस बार वैशाखी की रौनक गायब
Bhashaवैशाखी पंजाब का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी । किसानों के लिए भी यह त्योहार महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन से खेतों में खड़ी फसल को काटने की शुरूआत होती है ।
सोनिया ने लोगों को सितंबर तक अनाज उपलब्ध कराने और बिना राशनकार्ड वालों को भी सुविधा देने की मांग की
Bhashaप्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सोनिया ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध की इस घड़ी में सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नागरिक के समक्ष भूखमरी का संकट पैदा नहीं हो।
भोपाल पुलिस ने 1,000 से अधिक लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया
Bhashaभोपाल पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में रविवार तक लॉकडाउन उल्लंघन के 1,017 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।
चैकर्स में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं बोरिस जॉनसन
Bhashaडाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार प्रधानमंत्री फौरन काम पर नहीं लौटेंगे और डॉक्टरों की सलाह पर पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के बकिंगमशायर में एक हजार एकड़ में फैले अपने विशालकाय चैकर्स रिट्रीट में रहेंगे।
पूर्व अटार्नी जनरल अशोक देसाई का निधन
Bhashaदेसाई नौ जुलाई, 1996 से छह मई, 1998 तक देश के अटार्नी जनरल थे। इससे पहले, 18 दिसंबर, 1989 से दो दिसंबर, 1990 तक वह सालिसीटर जनरल थे।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नये 796 मामले सामने आये, 35 की मौत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि देश में कोरोना से संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 9152 हो गयी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गयी है।
मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की, कोविड-19 पर चर्चा हुई
Bhashaप्रधानमंत्री मोदी ने महामारी से निपटने के मुद्दे पर दुनिया के कई नेताओं के साथ संवाद के तहत फुक से बातचीत की।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 और डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaपाकिस्तान के चिकित्सा से जुड़े संगठन ने बताया कि देश में अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और अर्धचिकित्सा कर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार पर डॉक्टरों को सुरक्षा कवच नहीं मुहैया कराने के आरोप लग रहे हैं।
सरकार राजस्थान में कुछ बदलाव के साथ लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Bhashaराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को लॉकडाउन को वापस लेने को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में ‘‘कुछ बदलाव लॉकडाउन’’ के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि 'यह मेरी अपनी सोच है. यह भारत सरकार पर निर्भर करता है कि इसे किस तरह से लागू किया जाये, यदि संभव हुआ तो हम संशोधित लॉकडाउन का प्रयास करेंगे.