एजेंसी न्यूज
कोविड-19 महामारी के कारण 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेल 2023 तक टले
Bhashaतोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।
एनसीएलटी ने आठ सदस्यों को स्थानांतरित किया, कटक के लिए नई पीठ का गठन
Bhashaएनसीएलटी पंजीयक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन सदस्यों का स्थानांतरण किया गया है उनमें चार न्यायिक और चार तकनीकी सदस्य हैं।
आईसीएमआर ने रिम्स माइक्रोबायोलॉजी के कोरोना जांच केन्द्र को तीन दिनों के लिए बंद किया
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के निर्देश पर यहां रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रयोगशाला को तीन
भारतीय फुटबॉल के ‘गोल्डन ब्वॉय’ रहेंगे चुन्नी गोस्वामी : फ्रैंको फोर्टुनाटो
Bhashaपूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर गोस्वामी का गुरूवार को निधन हो गया था जो 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे। फ्रैंको इसी टीम का हिस्सा थे।
हिंद महासागर में भविष्य में उठने वाले तूफानों का नाम ‘शाहीन’, ‘गुलाब’ और‘अग्नि’ होगा
Bhashaइससे पहले तूफानों का नामकरण 2004 में आठ देशों ने मिलकर किया था लेकिन उस समय निर्धारित नामों की सूची उत्तरी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई तूफान आने पर खत्म हो जाएगी। इन क्षेत्रों में उठने वाले अगले तूफान का नाम ‘‘अम्फान’’ होगा जिसे थाईलैंड ने प्रस्तावित किया था और 2004 में तैयार भविष्य के तूफानों के नामों की सूची में यह आखिरी नाम है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की मंज़ूरी दी, 21 मई को होगा मतदान
Bhashaआयोग द्वारा शुक्रवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद की 24 अप्रैल को ख़ाली हुई नौ सीटों पर 21 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी।
कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से ‘सेंट्रल विस्टा’ से जुड़ी याचिका पर जल्द निर्णय का आग्रह किया
Bhashaपार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस परियोजना के बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाने से पहले ही, उच्चतम न्यायालय को इससे संबंधित याचिका पर निर्णय करना चाहिए।
वैज्ञानिक कोरोना वायरस के प्रसार का आकलन करने के लिए अपशिष्ट जल की जांच की ओर मुड़े
Bhashaआईआईटी, गांधीनगर के मनीष कुमार ने बताया कि अपशिष्ट जल महामारी विज्ञान समुदायों में कोरोना वायरस के प्रसार की निगरानी के लिए बेशकीमती औजार है। कुमार इस परियोजना पर एक अंतरराष्ट्रीय दल के साथ काम कर रहे हैं।
अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में वधावन भाइयों की सीबीआई हिरासत आठ मई तक बढ़ाई
Bhashaवधावन भाई येस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं।
कोविड-19 : आजादपुर मंडी में मजदूर अकेले, भूखे और भय के साथ दिन गुजार रहे
Bhashaमूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले यादव करीब 10 साल से घर से दूर हैं लेकिन उन्होंने कभी इतना अकेलापन महसूस नहीं किया था। प्याज की बोरी पर कोरोना वायरस से बचने के लिए अंगोछे से चेहरा ढंककर बैठे यादव कहते हैं कि सरकार ने उनके जैसे लोगों को यहां मरने और सड़ने के लिए छोड़ दिया है।
श्रीलंका में कोरोना वायरस से प्रभावित 27 क्षेत्र पूरी तरह प्रतिबंधित : अधिकारी
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका में 665 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें से 140 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 16 और लोगों में बृहस्पतिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें नौ और नौसैन्य कर्मी शामिल थे।
कोविड-19 : संक्रमित सहकर्मी के संपर्क में आने को लेकर झूठ बोलने पर तीन कांस्टेबल निलंबित
Bhashaपुलिस ने बताया कि ये तीनों कांस्टेबल शास्त्री पार्क थाने में तैनात थे, जहां 28 अप्रैल को एक उपनिरीक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। तीनों कांस्टेबलों ने दावा किया था कि, उन्होंने संक्रमित पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी की थी, और उन्हें स्व-पृथक-वास के लिए घर भेजा जाना चाहिए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद से खाद्य तेलों में सुधार
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क मूल्य उसके प्रचलित भाव के अनुरूप निर्धारित नहीं किये जाने के कारण आयातकों और कारोबारियों को ऊंचे भाव पर शुल्क चुकाना होगा जिसका उन्हें नुकसान भुगतना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को भी इसका नुकसान होगा। बाजार सूत्रों ने बताया कि कच्चे पॉम तेल का 614 से घटाकर 605 डालर प्रति टन तय किया गया है जबकि इसका बाजार प्रचलित भाव 555 डालर प्रति टन पर था। इस लिहाज से आयातकों को ऊंचे भाव पर शुल्क चुकाना होगा, जिसका उन्हें नुकसान होगा।
कोरोना के खिलाफ जंग में हरियाणा सरकार का समर्थन लेकिन जनविरोधी फैसलों का विरोध होगा : कांग्रेस
Bhashaकांग्रेस ने बस किरायों में प्रति किलोमीटर 15 पैसे की वृद्धि करने और पेट्रोल तथा डीजल पर वैट (मूल्य वर्धित कर) बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना की। इसके अलावा पार्टी ने मंडियों में फलों और सब्जियों की बिक्री पर बाजार शुल्क तथा एक प्रतिशत हरियाणा ग्रामीण विकास कोष उपकर लगाए जाने के लिए भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।
एम्बुलेंस सेवा के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू की चार हेल्पलाइन
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट के जरिये हेल्पलाइन संख्या की जानकारी दी।
उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 2281 हुई
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अभी तक प्रदेश में संक्रमण के 2281 प्रकरण 61 जिलों से आये हैं । संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1685 है ।''
आस्ट्र्रेलिया ने गेंद को चमकाने के लिए लार, पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगाई
Bhashaइस महामारी के बाद खेलों की वापसी को लेकर आस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया उसमें दिये गये सुझाव में यह शामिल है।
आईएएस अधिकारी अजय तिर्की ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में बतौर सचिव पदभार संभाला
Bhashaतिर्की मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
दिलप्रीत ने खुलासा किया, कोच रीड की बातों ने उनका हॉकी करियर संभाला
Bhashaविश्व कप 2018 में निराशाजनक अभियान के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने 2018 में सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण किया और उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें भारतीय हॉकी में भविष्य का बढ़िया खिलाड़ी माना जा रहा था।