एनसीएलटी ने आठ सदस्यों को स्थानांतरित किया, कटक के लिए नई पीठ का गठन

एनसीएलटी पंजीयक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन सदस्यों का स्थानांतरण किया गया है उनमें चार न्यायिक और चार तकनीकी सदस्य हैं।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने तत्काल प्रभाव से अपने आठ सदस्यों का स्थानांतरण देश की विभिन्न पीठों में कर दिया है। न्यायाधिकरण ने इसके अलावा कटक के लिए नई पीठ का गठन किया है।

एनसीएलटी पंजीयक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन सदस्यों का स्थानांतरण किया गया है उनमें चार न्यायिक और चार तकनीकी सदस्य हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानांतरित सदस्य केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन की वजह से आवाजाही पर लागू रोक को हटाए जाने के बाद संबंधित स्टेशनों में कार्यभार संभालेंगे।

एनसीएलटी की वेबसाइट के अनुसार, कार्यवाहक अध्यक्ष सहित उसके न्यायिक सदस्यों की संख्या 23 और तकनीकी सदस्यों की संख्या 25 है।

एनसीएलटी की ओर से अलग से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उसने कटक के लिए एक नई पीठ का गठन किया है। इस पीठ में न्यायिक सदस्य सुचरिता आर और तकनीकी सदस्य सत्य रजंन प्रसाद को रखा गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह पीठ अगले आदेश तक हर पखवाड़े में हर दूसरे बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैठेगी। यह पीठ चार मई से प्रभाव में आएगी।

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान एनसीएलटी की कोलकाता पीठ एनसीएलटी कटक के महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान