कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से ‘सेंट्रल विस्टा’ से जुड़ी याचिका पर जल्द निर्णय का आग्रह किया

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस परियोजना के बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाने से पहले ही, उच्चतम न्यायालय को इससे संबंधित याचिका पर निर्णय करना चाहिए।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई कांग्रेस ने ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना से जुड़ी सरकार की एक हालिया बैठक को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर कोरोना वायरस महामारी के समय केंद्र 20 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को आगे बढ़ाने पर इस कदर आमादा क्यों हैं ?

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस परियोजना के बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाने से पहले ही, उच्चतम न्यायालय को इससे संबंधित याचिका पर निर्णय करना चाहिए।

सिंघवी ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सेंट्रल विस्टा के संदर्भ में 23 अप्रैल को एक बैठक हुई। मेरा सरल प्रश्न है कि जब पूरा देश में महामारी का सामना कर रहा है तो सरकार निर्माण कार्य करने के मोड में क्यों चली गई है?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस परियोजना को लेकर एक याचिका उच्चतम न्यायालय में लंबित है। जानबूझकर यह प्रयास किया जा रहा है कि इस याचिका को निरर्थक कर दिया जाए।’’

सिंघवी के मुताबिक, इस परियोजना पर 20 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च है। यह रकम अगर प्रवासी मजदूरों के लिए खर्च कर दी जाए, तो उनका बहुत भला होगा।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किसकी छाप के लिए किया जा रहा है? मोदी महल किसकी विरासत स्थापित करने के लिए खड़ा किया जा रहा है? क्या किसी पहचान को अजर-अमर करने के लिए यह सब किया जा रहा है?’’

उन्होंने कहा कि अगर इसमें से एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर दें तो मध्य दिल्ली के कई सरकारी भवन चमक सकते हैं।

सिंघवी ने कहा कि , ‘‘हम इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय से हम मांग करते हैं कि वह इस काम के बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाने से पहले ही इस पर निर्णय करे ।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान