भारतीय फुटबॉल के ‘गोल्डन ब्वॉय’ रहेंगे चुन्नी गोस्वामी : फ्रैंको फोर्टुनाटो

पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर गोस्वामी का गुरूवार को निधन हो गया था जो 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे। फ्रैंको इसी टीम का हिस्सा थे।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई पूर्व फुटबॉलर फ्रैंको फोर्टुनाटो ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के पर्याय चुन्नी गोस्वामी हमेशा भारतीय फुटबॉल के ‘गोल्डन ब्वॉय’ बने रहेंगे।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर गोस्वामी का गुरूवार को निधन हो गया था जो 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे। फ्रैंको इसी टीम का हिस्सा थे।

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लिये लिखे अपने कॉलम में याद किया कि कैसे गोस्वामी ने 1962 एशियाई खेलों के दौरान साथी पीके बनर्जी को सैयद अब्दुल रहीम के गुस्से से बचाया था।

उन्होंने लिखा, ‘‘रहीम-साब मैच के पहले हाफ में पीके के प्रदर्शन से नाराज थे। पीके थोड़े बीमार दिख रहे थे और उन्होंने हाफ टाइम में ड्रेसिंग रूम में उलटी भी कर दी थी। रहीम साब बहुत परेशान थे। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कोच ने गुस्से में कहा था, मेरी टीम में 18 खिलाड़ी हैं और तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं थी तो तुम्हें मुझे बताना चाहिए था। मुझे तुमसे यह उम्मीद नहीं थी। ’’

बनर्जी भी गोस्वामी से 41 दिन पहले दुनिया छोड़कर चले गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम कोच को इतने गुस्से में देखकर सन्न हो गयी। लेकिन चुन्नी ने बात संभाली। वह पीके के पास गये और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा रहीम साब, वह हमारा महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। लेकिन आज उसकी तबीयत ठीक नहीं। वह मजबूती से वापसी करेगा। कोच ने चुन्नी की ओर देखा और चले गये। ऐसी थी चुन्नी की शख्सियत। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान