आस्ट्र्रेलिया ने गेंद को चमकाने के लिए लार, पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगाई

इस महामारी के बाद खेलों की वापसी को लेकर आस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया उसमें दिये गये सुझाव में यह शामिल है।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई आस्ट्रेलिया में कोविड-19 महामारी के बाद जब क्रिकेट अभ्यास शुरू होगा , तब गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।

इस महामारी के बाद खेलों की वापसी को लेकर आस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया उसमें दिये गये सुझाव में यह शामिल है।

ऐसी अटकलें हैं कि आईसीसी भी इसके संक्रमण के जोखिम को कम करने के मकसद से गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग बंद करने पर विचार कर रहा है। आईसीसी लाल गेंद को चमकाने के लिए अंपायरों की देखरेख में कृत्रिम पदार्थों के उपयोग की अनुमति देने की संभावना पर विचार कर रहा है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान (एआईएस) ने चिकित्सा विशेषज्ञों, खेल निकायों के अलाव संघीय और राज्य सरकारों के परामर्श से ने दिशानिर्देश जारी किये है , जिनमें गेंद को चमकाने के लिए पसीना और लार के उपयोग पर प्रतिबंध की बात कही गई है ।

इस दिशा-निर्देश में खेलों की तीन चरण (ए, बी और सी) में वापसी का जिक्र है।

मौजूदा समय में खेलों पर जो रोक है वह ‘ए’ स्तर की है जिसमें व्यक्तिगत अभ्यास के अलावा हर चीज पर प्रतिबंध है।

एक सप्ताह से कुछ अधिक समय के बाद प्रतिबधों को बी स्तर का कर दिया जाएगा जहां सीमित संख्या में अभ्यास की इजाजत होगी। इस दौरान गेंद पर लार या पसीने के इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगा।

तीसरी और आखिरी चरण (सी) में पूर्ण अभ्यास की छूट होगी लेकिन इसमें भी न गेंद पर लार या पसीने के इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगा।

दिशा-निर्देश में कोविड-19 बीमारी के किसी भी लक्षण वाले खिलाड़ी को अभ्यास से दूर रहने की सलाह दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू