दिलप्रीत ने खुलासा किया, कोच रीड की बातों ने उनका हॉकी करियर संभाला

विश्व कप 2018 में निराशाजनक अभियान के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने 2018 में सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण किया और उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें भारतीय हॉकी में भविष्य का बढ़िया खिलाड़ी माना जा रहा था।

बेंगलुरू, एक मई भारतीय की टीम के युवा स्ट्राकर दिलप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि जूनियर ट्रेनिंग शिविर के दौरान मुख्य कोच ग्राहम रीड से बातचीत ने उन्हें कड़ी मेहनत के लिये प्रेरित किया जिससे उन्होंने सीनियर टीम में अपना स्थान हासिल किया।

विश्व कप 2018 में निराशाजनक अभियान के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने 2018 में सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण किया और उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें भारतीय हॉकी में भविष्य का बढ़िया खिलाड़ी माना जा रहा था।

लेकिन भुवनेश्वर में एआईएच पुरूष विश्व कप में सामान्य प्रदर्शन के बाद दिलप्रीत को जूनियर टीम में भेज दिया गया।

पिछले साल सुल्तान जोहोर कप में भारतीय जूनियर टीम के रजत पदक जीतने वाले प्रदर्शन में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने कोच से बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘‘मैं जूनियर राष्ट्रीय शिविर में था, तभी मुख्य कोच ग्राहम (रीड) ने मुझे ट्रेनिंग करते हुए देखा और मुझसे अकेले में बात की। ’’

दिलप्रीत ने स्वीकार किया कि पिछले साल रीड के साथ बैठक ने ही उनकी सीनियर टीम में वापसी सुनिश्चित करायी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मुझसे मिले, तो उन्होंने मेरे बारे में जानने में काफी समय बिताया कि मैं हॉकी में कैसे आया और वह मेरे गेम के बारे में जानना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे विश्व कप में देखा था। ’’

दिलप्रीत ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि अगर सीनियर टीम में वापसी करना चाहते हो तो कड़ी मेहनत करो। उन्होंने कहा अपना रवैया सुधारो और गेम में अनुशासित होने के साथ अपने फिटनेस स्तर पर काम करो। मुख्य कोच से बातचीत के बाद मेरा आत्मविश्वास और उम्मीद बढ़ी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू