कोविड-19 महामारी के कारण 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेल 2023 तक टले

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले तोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव के बाद 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित कर दिया ।

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सीजीएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कार्यकारी बोर्ड ने 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेलों किसी अन्य तिथि पर कराने के विकल्पों पर विचार करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है जिसका मतलब यह है कि तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन 2021 में उस समय होगा जो तारीख युवा खेलों के लिए निर्धारित था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सकारात्मक चर्चा के बाद सीजीएफ भविष्य में इसके आयोजन के लिए सर्वोत्तम विकल्पों और समय-सीमा पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। संभवत: इसका आयोजन 2023 में होगा।’’

राष्ट्रमंडल युवा खेलों के सातवें सत्र का आयोजन एक से सात अगस्त तक त्रिनिदाद और टोबैगो में होना था।

सीजीएफ ने कहा कि कैरेबियाई राष्ट्र खेलों की मेजबानी के लिए प्राथमिकता बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान