एजेंसी न्यूज

सीमित ओवरों के प्रारूपों में कोहली से ज्यादा प्रभावशाली है रोहित : गंभीर

Bhasha

गंभीर ने हालांकि यह भी माना कि कोहली इन प्रारूपों में रोहित से ज्यादा रन बनायेंगे।

शीर्ष म्यूचुअल फंड कंपनियों के सीईओ का वेतन बढ़ा

Bhasha

म्यूचुअल फंड कंपनियों द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शीर्ष 12 फंड हाउसों में सीईओ को वेतन प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति में हुई बढ़ोतरी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। परिसंपत्तियों में वर्ष 2019-20 में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2-132 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

आपसी कहासुनी के बाद बीएसएफ के हवलदार ने उपनिरीक्षक की हत्या कर, आत्महत्या की

Bhasha

थानाधिकारी मजीद खान ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 125 वीं बटालियन के कंपनी कमांडर देवेंद्र सिंह ने इस संबंध में लिखित सूचना दी है।

कोटा में फंसे करीब 500 छात्र 40 बसों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे

Bhasha

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) पर पहुंचे छात्रों को चिकित्सा जांच के बाद डीटीसी की बसों से उनके घर भेजा जाएगा।

क्षमता की 90 प्रतिशत मांग होने पर चलाई जाएं श्रमिक ट्रेन: रेलवे

Bhasha

रेलवे ने कहा कि स्थानीय राज्य सरकार प्राधिकार टिकट का किराया एकत्र कर और पूरी राशि रेलवे को देकर यात्रा टिकट यात्रियों को सौंपेंगे।

आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित, हालात सुधरने में लगेगा एक साल से अधिक का समय : सर्वे

Bhasha

सीआईआई ने रविवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का एक सर्वे जारी किया। सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत कंपनियों का मानना है कि अप्रैल-जून की तिमाही में उनकी आमदनी में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आएगी।

एम्स ऋषिकेश में नौ दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का छठा मामला

Bhasha

संक्रमण का ताजा मामला एम्स में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी का है।

कोयला खनिक ने मुश्किल समय में काम कर रहे सहकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिये तैयार किया गीत

Bhasha

सरकारी कोयला खनन कंपनी की इकाई एसईसीएल में काम करने वाले खनिक नितिन गुप्ता के मन में यह विचार उमड़ा। इसके बाद उन्होंने ‘हमसे सारा जग चलता‘ गाना तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

भारत में प्रेस स्वतंत्रता की बुरी तस्वीर पेश करने वाले सर्वेक्षणों का करेंगे भंडाफोड़: जावड़ेकर

Bhasha

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है।

मई के अंत से राष्ट्रीय शिविर फिर से शुरू करने की योजना : खेल मंत्री

Bhasha

रीजीजू ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उनका मंत्रालय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में ट्रेनिंग शिविर शुरू नहीं कर पाया। पहले लॉकडाउन तीन मई तक था जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या 1,301 हुई, कुल मामले बढ़कर 39,980 पर पहुंचे

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की चरणबद्ध वापसी के लिए बनाई योजना

Bhasha

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों और प्रवासी मजदूरों समेत सभी निवासियों की चरणबद्ध तरीके से वापसी के लिए योजना बनाई है.

दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील

Bhasha

सीआरपीएफ की पांच मंजिला इमारत लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है।

सीओएआई ने दूरसंचार विभाग से नेटवर्क शुरू करने की समयसीमा को 6-9 माह बढ़ाने को कहा

Bhasha

एसोसिएशन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई ‘जटिल’ गतिविधियों को पूरा करना मुश्किल है। सीओएआई ने कहा कि यदि ऑपरेटरों पर इसकी वजह से कोई जुर्माना लगता है, तो यह अनुचित होगा। यह घटनाक्रम पूरी तरह से अप्रत्याशित है।

कोवर्किंग क्षेत्र पर अस्थायी हो सकता है कोरोना वायरस महामारी का असर: उद्योग जगत

Bhasha

हालांकि हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करने वाले तथा आधुनिक कार्यस्थलों के लिये उत्प्रेरक के तौर पर देखे जाने वाले इस क्षेत्र के लिये चुनौतियां बनी हुई हैं, क्योंकि बड़े कारपोरेट अभी पाबंदियों को लेकर विस्तार को लेकर आशावान नहीं हैं।

डी6 से जून अंत तक नई गैस का उत्पादन शुरू करेगी रिलायंस, लागत होगी 2.2 डॉलर प्रति इकाई

Bhasha

इसके अलावा इस समय तेल/गैस का बाजार भी कफी नीचे चल रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल 26 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।इस हिसाब से इन दानों भागीदारों की केजी-डी6 ब्लॉक की आर-श्रृंखला क्षेत्र परियोजना की गैस का भाव 2.2 डॉलर प्रति इकाई (प्रति दस लाख मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) बैठेगी। यह सरकार द्वारा निर्धारित सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी के क्षेत्रों से उत्पादित गैस के मूल्य 2.39 डॉलर प्रति इकाई से भी कम है।

नांदेड़ में कोविड-19 के तीन नये मामलों में पंजाब से लौटे दो लोग शामिल

Bhasha

उन्होंने बताया कि इन नये मामलों के साथ नांदेड़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 29 हो गई है।

कश्मीर में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, इंटरनेट की धीमी गति के कारण आ रही दिक्कत

Bhasha

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से स्कूली शिक्षा काफी प्रभावित हुई है। पहले तो केंद्र सरकार की ओर से धारा 370 हटाने के कारण पिछले साल करीब छह महीने स्कूल नहीं खुल सके और फिर मार्च में कुछ ही दिन स्कूल खुले तो कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने से फिर स्कूल बंद हो गए।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चयन, छंटनी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी

Bhasha

इस 12वीं कड़ी के पंजीकरण प्रोमो के लिए बच्चन ने अपने घर से वीडियो शूट किया जिसका निर्देशन “दंगल” के निर्देशक नितेश तिवारी ने दूर से किया है।

COVID-19 लॉकडाउन के बीच लगभग 1,150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन

Bhasha

लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची.

Categories