COVID-19 लॉकडाउन के बीच लगभग 1,150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन

लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची.

ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, तीन मई: लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके बाद ट्रेन खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई जहां इसकी यात्रा संपन्न हो गई.

उन्होंने बताया कि 500 से अधिक यात्री जगन्नाथपुर में उतरे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. शेष लोग खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे. अधिकारियों ने बताया कि केरल में ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें यात्रा की मंजूरी दी गई. जगन्नाथपुर में उतरे लोगों को उनके गृह जिलों-कंधमाल, गंजाम, रायगढ़ा, नबरंगपुर और कोरापुट भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेनों’ के लिए रेल मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, कहा- यात्रियों से टिकट के पैसे लेकर रेलवे को भुगतान करे राज्य सरकार

यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए कि प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद भौतिक दूरी का पालन करें. सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था. उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने मजदूरों की अगवानी की. उन्हें भोजन के पैकेट दिए गए और उनके दाहिने हाथ पर यह रेखांकित करने के लिए मुहर लगाई गई कि वे दूसरे राज्य से लौटे हैं. इसके बाद पृथक-वास केंद्रों के लिए उन्हें विशेष बसों से रवाना कर दिया गया.

राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ओडिशा के 30 में 23 जिलों से ताल्लुक रखते हैं. केरल से लौटे सर्वाधिक 382 मजदूर कंधमाल जिले से हैं. केंद्रपाड़ा के 283 और गंजाम के 130 मजदूर लौटे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि मजदूर जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो स्वास्थ्य कारणों के चलते जनता तथा मीडिया को रेलवे स्टेशन परिसरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों की ठीक से देखभाल करने और उनकी वापसी में ओडिशा सरकार का सहयोग करने को लेकर केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन का धन्यवाद व्यक्त किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड