सीओएआई ने दूरसंचार विभाग से नेटवर्क शुरू करने की समयसीमा को 6-9 माह बढ़ाने को कहा

एसोसिएशन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई ‘जटिल’ गतिविधियों को पूरा करना मुश्किल है। सीओएआई ने कहा कि यदि ऑपरेटरों पर इसकी वजह से कोई जुर्माना लगता है, तो यह अनुचित होगा। यह घटनाक्रम पूरी तरह से अप्रत्याशित है।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग से कंपनियों पर किसी सिर्किल में नेटवर्क के न्यूनतम विस्तार की लाइसेंस शर्त में ढ़ील दिए जाने और इसे कम से कम छह से नौ माह बढ़ाने का आग्रह किया।

एसोसिएशन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई ‘जटिल’ गतिविधियों को पूरा करना मुश्किल है। सीओएआई ने कहा कि यदि ऑपरेटरों पर इसकी वजह से कोई जुर्माना लगता है, तो यह अनुचित होगा। यह घटनाक्रम पूरी तरह से अप्रत्याशित है।

दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में सीओएआई ने कहा है, ‘‘हम विभाग से आग्रह करते हैं कि न्यूनतम नेटवर्क शुरू करने की जो समयसीमा तय की गई है, उसे कम से कम छह से नौ महीने बढ़ाया जाए। इससे अभी परीक्षण वाले नेटवर्क पर ही नहीं, आगे शुरू होने वाले नेटवर्क की समयसीमा में भी राहत मिल पाएगी।’’

दूरसंचार विभाग ने कई सर्कुलरों के जरिये दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क शुरू करने की प्रतिबद्धता से संबंधित पंजीकरण और परीक्षण को स्थगित किया है। पहले इसे 31 मार्च तक स्थगित किया गया था। फिर इसे 30 अप्रैल तक और उसके बाद 31 मई तक स्थगित किया गया।

सीओएआई ने कहा कि उद्योग ने हालांकि आगे की सभी न्यूनतम नेटवर्क प्रतिबद्धताओं (एमआरओ) की समयसीमा को 6-9 महीने बढ़ाने का आग्रह किया था। एसोसिएशन ने कहा कि पंजीकरण और परीक्षण करने से संबंधित कई गतिविधियों को अभी पूरा करना मुश्किल है।

सीओएआई ने पत्र में कहा है कि पूरी एमआरओ प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण और जटिल गतिविधियां होती हैं। एमआरओ परीक्षण को ही पूरा करने के लिए कई कदम उठाने की जरूरत होती है। इनमें साइट का अधिग्रहण, स्थानीय निकायों से मंजूरियां, राज्य सरकार-निगम अधिकारियों से बातचीत, भागीदारों के साथ स्व परीक्षण के लिए समन्वय, परीक्षण रिपोर्ट तैयार करना और उन्हें जमा कराना शामिल है।

सीओएआई ने कहा कि मौजूदा परिस्थतियों में इन्हें पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण है। सीओएआई ने यह पत्र 30 अप्रैल को लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\