आपसी कहासुनी के बाद बीएसएफ के हवलदार ने उपनिरीक्षक की हत्या कर, आत्महत्या की

थानाधिकारी मजीद खान ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 125 वीं बटालियन के कंपनी कमांडर देवेंद्र सिंह ने इस संबंध में लिखित सूचना दी है।

जमात

बीकानेर (राजस्थान), तीन मई श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार को सीमा सुरक्षा बल की 125 वीं बटालियन के हवलदार ने आपसी कहासुनी के बाद उपनिरीक्षक को गोली मारने के बाद स्वयं को गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई है।

थानाधिकारी मजीद खान ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 125 वीं बटालियन के कंपनी कमांडर देवेंद्र सिंह ने इस संबंध में लिखित सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि लिखित सूचना के अनुसार, ‘‘भारत-पाक सीमा के रेणुका पोस्ट पर सुबह छह बजकर पैंतीस मिनट पर झारखंड के हजारीबाग निवासी हवलदार शिवचंद और उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी उपनिरीक्षक आर.पी. सिंह के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर शिवचंद ने अपनी ड्यूटी रायफल से सिंह को गोली मारी दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर हवलदार शिवचंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये श्रीगंगानगर के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारियों ने भी सीमा पोस्ट का मौका मुआयना कर जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\