एजेंसी न्यूज
पूरी कश्मीर घाटी रेड जोन में शामिल
Bhashaमुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम द्वारा रविवार रात जारी आदेश में जिलों का वर्गीकरण किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के चार जिलों श्रीनगर, बांदीपुरा, अनंतनाग और शोपियां को रेड जोन में रखा था।
प्रवासी कामगारों से नहीं लिया जा रहा है विशेष ट्रेनों के टिकट का किराया, रेलवे ने 85 फीसदी सब्सिडी दीः बीजेपी
Bhashaभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार भी टिकट के लिए भुगतान कर सकती हैं.
नोएडा में कोविड-19 से एक मरीज की मौत
Bhashaजिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हुआ था।
कोविड-19: एनआरआई चिकित्सकों की आलोचना भारी पड़ी सांसद मोइत्रा को
Bhashaयहां रविवार को जारी एक बयान में फिल्मकारों, अभिनेताओं, संगीतकारों और प्रोफेसरों समेत प्रमुख हस्तियों ने कहा कि “महामारी के मद्देनजर एक सांसद की ऐसी प्रतिक्रिया से वे शर्मिंदा” हैं।
प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- ‘नमस्ते ट्रंप’ पर 100 करोड़ रु खर्च किए तो फिर मजदूरों के लिए मुफ्त रेल यात्रा क्यों नहीं
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं. मगर आज वे दर दर की ठोकर खा रहे हैं. यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है.’’
चिकित्सीय सामग्री की जमाखोरी करने के लिए चीन ने नहीं बताया कोरोना वायरस का ‘सच’
Bhashaयह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप प्रशासन लगातार चीन की आलोचना कर रहा है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रविवार को कहा कि बीमारी के प्रसार के लिए चीन जिम्मेदार है और उसे इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
ग्रीन और ऑरेंज जोन में बंद से रियायत के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार लेगी निर्णय
Bhashaराज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह भी जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकाने बंद हैं और सड़कों से वाहन नदारद है।
झारखण्ड में अगले दो हफ्तों तक पहले की तरह लॉकडाउन लागू रहेगा-हेमन्त सोरेन
Bhashaमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर एक मई को दिए गए नये निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट रहे हैं। राज्यवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों की संख्या 77 हुई, संक्रमण के कुल मामले 1,611 पर पहुंचे
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 82 वर्षीय पुरुष ने रविवार को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह मधुमेह और श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) से पहले ही जूझ रहा था।
दिल्ली में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
Bhashaसरकार के एक अधिकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के लॉकडाउन के नियमों में ढील देने के बाद शराब की करीब 150 दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
गौतम बुद्ध नगर में लॉकडाउन में मिली रियायतों के बाद खुले शराब के ठेके
Bhashaउप-सूचना निदेशक दिनेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से देशी-विदेशी शराब की 391 दुकानें खोली जा रही हैं. उन्होंने बताया कि 39 थोक दुकानें तथा सेना की छह कैंटीन में स्थित शराब की दुकानों को खोलने का भी आदेश दिया गया है.
कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के शपथ-ग्रहण के खिलाफ याचिका खारिज
Bhashaयाचिका में उनके शपथ-ग्रहण को रोकने की मांग करते हुए कहा गया था की यह वरिष्ठता के नियम का उल्लंघन करती है।
हाथ जोड़कर नमस्ते करने से कोविड-19 से बचने की उम्मीद अधिक : रिपोर्ट
Bhasha‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट ‘दी कोविड-19 रिडल : वाय डज द वायरस वैलॉप सम प्लेसिज एंड स्पेयर अदर्स?’ के अनुसार कोरोना वायरस ने पृथ्वी पर लगभग हर जगह अपना प्रकोप दिखाया है। न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन जैसे महानगरों में जहां इससे तबाही मची है वहीं बैंकॉक, बगदाद, नयी दिल्ली, लागोस जैसे शहरों में स्थिति अब तक उतनी खराब नहीं हुई है।
कांग्रेस का बड़ा पहल, प्रवासी श्रमिकों के रेल किराए का उठाएगी खर्च
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों से ‘रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने’ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अब इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी. उन्होंने कहा कि यह मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का योगदान होगा.
लॉकडाउन के चलते विनिर्माण गतिविधियां अप्रैल में रिकॉर्ड निचले स्तर पर : पीएमआई
Bhashaआईएचएस मार्किट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई विनिर्माण) अप्रैल में गिरकर 27.4 अंक रह गया। यह मार्च में 51.8 अंक था।
भारतीय महिला हाकी टीम ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 लाख रुपये जुटाए
Bhashaभारतीय टीम ने 18 दिन के ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिये यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ। इस चुनौती के जरिये कुल 20,01,130 रुपये एकत्रित किए गए। यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है।
आनलाइन ब्लिटज शतरंज टूर्नामेंट से केरल मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये चार लाख रूपये
Bhashaचेकमेट कोविड - 19 ब्लिटज ओपन में ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने जीत दर्ज की ।
शीर्ष चीनी स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड-19 के लौटने का अंदेशा
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई। ये तीनों मामले विदेश से चीन पहुंचे थे।
शुरुआती कारोबार में रुपया 71 पैसे टूटा
Bhashaमुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली का दौर चलने से रुपया गिरावट के रुख के साथ खुला।
प्रशिक्षण, ड्यूटी के बाद छत्तीसगढ़ लौटने वाले कर्मचारियों का 14 दिन पृथक-वास में रहना अनिवार्य
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि पृथक-वास का पालन किए जाने के संबंध में स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह बारिक ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भाारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), भारतीय थल सेना (इंडियन आर्मी) तथा सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है।