शिकारी ने जंगल में वन रक्षक की गोली मारकर हत्या की

घाटीगांव के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि वन रक्षक दीपू राणा की हत्या के आरोप में घाटीगांव इलाके के रामपुरा गांव में रहने वाले रामकिशन के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) तथा वन कानून की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

जमात

ग्वालियर, चार मई ग्वालियर से लगभग 40 किलोमीटर दूर घाटीगांव के जंगल में एक शिकारी ने 24 वर्षीय वन रक्षक की सोमवार सुबह कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घाटीगांव के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि वन रक्षक दीपू राणा की हत्या के आरोप में घाटीगांव इलाके के रामपुरा गांव में रहने वाले रामकिशन के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) तथा वन कानून की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दीपू की ड्यूटी पाटई के सनकुंआ बीट पर थी। गश्त के दौरान दीपू के साथ वन विभाग के दस्ते को जंगल में कुछ लोग बांस काटते दिखाई दिए, लेकिन दस्ते को देखकर ये लोग वहां से भाग गए। इसके बाद दीपू वहीं मंदिर पर बैठ गया। इस बीच गोली चलने की आवाज पर दीपू वहां पहुंचा तो वहां शिकारी रामकिशन बाज का शिकार कर रहा था और एक बाज वहां मरा पड़ा था।

अष्ठाना ने बताया कि वनरक्षक दीपू को देखते ही रामकिशन ने बंदूक से उस पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। गोली लगने से दीपू घायल हो गया। वनकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\