भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘अटूट’ बताने वाली एलिस इस माह हो रहीं हैं सेवानिवृत्त

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह जानकारी दी साथ ही अन्य देशों के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयासों ने लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वाशिंगटन, चार मई ट्रंप प्रशासन में दक्षिण और मध्य एशिया से जुड़े मामलों की प्रमुख तथा भारत और अमेरिका के बीच प्रगाढ़ सामरिक संबंधों की पक्षधर एलिस जी वेल्स इस माह सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह जानकारी दी साथ ही अन्य देशों के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयासों ने लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वेल्स विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री हैं। साथ ही वह भारत और पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक अधिकारी के तौर पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने हिन्दी और उर्दू का अध्ययन भी किया।

पोम्पिओ ने रविवार को ट्वीट किया,‘‘ 31 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद राजनयिक एलिस जी वेल्स इस माह विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त हो रही हैं। दक्षिण तथा मध्य एशिया के देशों के साथ संबंध बनाने और इसमें आने वाली चुनौतियों को दूर करने में एलिस के समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयास मुझे याद आएंगे।’’

एलिस का स्थान टॉम वजड़ा लेंगे। वह विदेश सेवा के अधिकारी हैं और मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत रह चुके हैं।

अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में वेल्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिस वक्त चीन हिंद प्रशांत क्षेत्र में और हिंद महासागर में अपनी शक्ति बढ़ा रहा था उस वक्त वह अमेरिका और भारत के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने की पक्षधर थीं। इसके अलावा वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच समानताओं को भी लगातार रेखांकित करती रहीं।

उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘‘अटूट’’बताया था और कहा था कि दोनों देशों के बीच करीबी साझेदारी है जो दिन-ब-दिन और मजबूत हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\