मैरिको का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 50 प्रतिशत से अधिक गिरकर 199 करोड़ रुपये पर आया

कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 403 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई एफएमसीजी कंपनी मैरिको लिमिटेड को मार्च 2020 में समाप्त पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 199 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है, जो साल भर पहले की तुलना में 50.62 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 403 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी की बिक्री साल भर पहले के 1,609 करोड़ रुपये की तुलना में 7.02 प्रतिशत गिरकर 1,496 करोड़ रुपये पर आ गयी।

कंपनी ने कहा, ‘‘मार्च की शुरुआत तक प्रमुख उत्पादों की मांग में उत्साहवर्धक तेजी देखने को मिल रही थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण सारी तेजी गायब हो गयी।’’

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी साल भर पहले के 1,366 करोड़ रुपये से 7.39 प्रतिशत कम होकर 1,265 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी का टर्नओवर भी आठ प्रतिशत गिरकर 1,146 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान