माकपा ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिख संयुक्त आर्थिक खाका बनाने का आह्वान किया

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पत्र में कहा कि वामपंथी दल ने महामारी से उभर रहे मुद्दों से निपटने के लिए एक आर्थिक खाका तैयार किया है और अन्य दलों से इस पर अपने विचार देने का आग्रह किया है।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई माकपा ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिख कर कोविड-19 के बाद की स्थिति में भारत के लिए एक व्यापक आर्थिक खाका (रोडमैप) बनाने में पार्टी का साथ देने का आह्वान किया है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पत्र में कहा कि वामपंथी दल ने महामारी से उभर रहे मुद्दों से निपटने के लिए एक आर्थिक खाका तैयार किया है और अन्य दलों से इस पर अपने विचार देने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि वह यह खाका भेज रहे हैं ताकि वे विचार कर सकें और यदि उनके पास कोई प्रस्ताव है तो उसे साझा करें। यह खाका औपचारिक रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजा गया है।

उन्होंने पत्र में कहा कि वे किसी भी तरह के संयुक्त कदम के लिए कोई भी विचार साझा कर सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि यदि वे आप सहमत हों तो माकपा वीडियो विचार-विमर्श की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसका विवरण, तिथि और समय बाद में निर्धारित किया जा सकता है।

यह दस्तावेज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव, द्रमुक के एम के स्टालिन और टी आर बालू, राजद के तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाकपा नेता डी राजा को भेजे गए हैं।

माकपा ने सुझाव दिया है कि तात्कालिक उपाय के तौर पर केंद्र सरकार को ऐसे व्यक्ति को तीन महीने तक 7,500 रुपये प्रति माह दे जो आयकर का भुगतान नहीं करते हैं। इसके अलावा केंद्र हर व्यक्ति को प्रति माह 10 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न छह महीने तक दे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\