एजेंसी न्यूज

उत्तर कश्मीर में मुठभेड़ में कर्नल, मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी ढेर

Bhasha

शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश शामिल हैं। ये सभी ‘गार्ड्स’ रेजीमेंट ब्रिगेड के थे और वर्तमान में 21 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे जो कि आतंकवाद निरोध के लिए तैनात है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, कुल संख्या 485 हुई

Bhasha

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि चार नए मामलों में कटिहार से एक, बक्सर से दो और कैमूर से एक मामला सामने आया।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली ‘बेवकूफाना’ है: होल्डिंग

Bhasha

मौजूदा अंक प्रणाली के अनुसार दो टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्येक मैच 60 अंक का होता है। हालांकि पांच मैचों की श्रृंखला में प्रत्येक टेस्ट में जीत पर 24 ही अंक मिलते हैं। इस तरह श्रृंखला में मैचों की संख्या चाहे जितनी भी हो कोई टीम अधिकतम 120 अंक ही हासिल कर सकती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

योगी सरकार ने किया उद्योगों और दुकानदारों को सशर्त रियायतें देने का फैसला

Bhasha

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि एकल दुकानें कल से खोलने की इजाजत होगी। कॉलोनी और आवासीय परिसरों से अंदर आवश्यक और गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी, मगर उनमें लोगों के साथ बात-व्यवहार में एक सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

पाक अभिनेता अदनान सिद्दिकी ने संवेदनहीन टिप्पणी के लिए इरफान और श्रीदेवी के परिवार से माफी मांगी

Bhasha

मेजबान और राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता आमिर लियाकत हुसैन ने मज़ाक उड़ाया कि शो में आने वाले सिद्दीकी ने दो अन्य मशहूर कलाकारों के साथ काम नहीं करके उन्होंने उन दोनों की ‘‘जान बचा’’ ली है।

अधिक छूट के साथ लॉकडाउन 3.0 सोमवार से शुरू, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के आधार पर पूरे देश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है-- ‘रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन’।

आगरा में कोविड-19 के 26 नए मामले, कुल संख्या 569 हुई

Bhasha

जिला प्रशासन ने बताया कि आगरा में संक्रमण से अभी तक 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 137 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

Bhasha

जीएसटी ऑडिट दिशानिर्देशों की समीक्षा जरूरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को शामिल करने की जरूरत: विशेषज्ञ

Bhasha

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के मौजूदा ऑडिट दिशानिर्देशों के अनुसार करदाताओं को उनके वार्षिक कारोबार के आधार पर मोटेतौर पर तीन समूहों में बांटा गया है- बड़े, मध्यम और छोटे।

उच्च आर्थिक गतिविधियों वाले जिलों को सभी औद्योगिक, कारोबारी परिचालन की अनुमति दी जाए : सीआईआई

Bhasha

उद्योग मंडल ने कहा कि ऐसा करने से ही कंपनियां वित्तीय रूप से टिकने योग्य रह सकती हैं। इसके साथ ही हम नौकरियां भी बचा सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की, प्रभावी कार्रवाई की मांग

Bhasha

पार्टी ने लगातार आतंकवादियों की सहायता करने और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में घुसपैठ कराने के मकसद से संघर्षविराम के उल्लंघन में बढ़ोत्तरी को लेकर पाकिस्तान की निंदा की।

दिल्ली सरकार ने संक्रमण मुक्त स्थानों पर शराब की दुकानें खोलने की कवायद शुरू की

Bhasha

दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय की तरफ से हाल में जारी दिशानिर्देशों के तहत शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानों को खोलने की कवायद शुरू कर दी. आबकारी विभाग ने चार सरकारी एजेंसियों को ऐसी दुकानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं जो गृह मंत्रालय द्वारा बताए गए सभी मानदंडों पर खरी उतरती हैं.

दक्षिणी राज्यों में ‘‘कोरोना योद्धाओं’’ पर बरसाये गये फूल

Bhasha

डॉक्टर, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसरों में खड़े होकर रक्षा बलों के सम्मान को स्वीकार किया।

महाराष्ट्र में सोमवार से गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति

Bhasha

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी ने रविवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।

हरियाणा में शराब पर लग सकता है कोविड-19 उपकर

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन (बंद) के कारण हरियाणा को प्रति माह 6,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

अरुणाचल: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने कोविड-19 अस्पताल के ऊपर की पुष्प वर्षा

Bhasha

टोमो रिबा स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान के ऊपर हेलीकॉप्टरों द्वारा लगभग 30 किलोग्राम फूलों की बारिश की गई। इस दृश्य को हजारों लोगों ने अपने घरों की छत से देखा।

दिल्ली से देहरादून लौटा कोविड-19 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Bhasha

उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय के प्रवक्ता जेसी पांडे ने बताया कि दिल्ली से लौटे मरीज के परिजन ने उनके कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्रवाई करते हुए मरीज को एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

आईसीजे के बाद भारत ने कुलभूषण की रिहाई के लिए पाक को अनौपचारिक बातचीत से मनाने का प्रयास किया : साल्वे

Bhasha

यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कही है।

मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल संघ अनुबंध बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से राजी

Bhasha

‘ला डेरनियर ह्युरे’ समाचार पत्र के अनुसार 46 साल के मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल महासंघ के बीच तीन हफ्ते पहले सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।

वायुसेना ने चंडीगढ़ में सुखना झील के ऊपर से किया फ्लाईपास्ट

IANS

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने रविवार को फ्रंट-लाइन कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चंडीगढ़ में सुखना झील के ऊपर से फ्लाईपास्ट किया.

Categories