एजेंसी न्यूज

जेएनयू के प्रोफेसर ने छात्रों पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख किया

Bhasha

प्रोफेसर सुचित्रा सेन की मामले की जल्द सुनवाई की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया था,जिसमें सेन के सिर पर भी चोट लगी थी।

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Bhasha

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 31,632.02 अंक तक नीचे चला गया था।

“लाउडस्पीकर के जरिए धार्मिक गतिविधि पर रोक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत”

Bhasha

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजल अंसारी द्वारा दाखिल इस याचिका के जवाब में राज्य सरकार की ओर अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि जहां कहीं भी कोरोना वायरस के संभावित खतरे की पहचान होती है, संबंधित क्षेत्र को नियंत्रण वाला क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है क्योंकि जनता का स्वास्थ्य इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों पर की गोलाबारी

Bhasha

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया है।

केरल में लगातार दूसरे दिन संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया

Bhasha

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन: मुंबई में 17 मई तक निषेधाज्ञा बढ़ाई गयी

Bhasha

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यधिक मामलों की वजह से पूरे शहर को रेड जोन घोषित किया गया है।

लॉकडाउन : बंबई उच्च न्यायालय अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई करेगा

Bhasha

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और प्रशासनिक समिति के अन्य न्यायाधीशों ने सोमवार को बैठक की और एक परिपत्र जारी कर कहा कि उच्च न्यायालय और नागपुर, औरंगाबाद तथा गोवा की पीठें और राज्य भर की सभी जिला और मजिस्ट्रेट अदालतों में काम उसी तरह से होगा जिस प्रकार अभी हो रहा है। केवल अत्यंत जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी।

उत्तराखंड में गांवों में निगरानी का अधिकार ग्राम प्रधानों को

Bhasha

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन गांव में आने वाले समस्त बाहरी लोगों तथा उनके स्वास्थ्य से जुडी सूचनाएं संकलित करके संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएगा जिसके बाद अपनी ग्राम सभा क्षेत्र में पहुंचने वाले व्यक्तियों के पंजीकरण का उत्तरदायित्व संबंधित ग्राम प्रधान का होगा।

लॉकडाउन के दौरान नायडू ने राज्यसभा के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की

Bhasha

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, स्थायी समितियों की बैठक करने पर निर्णय 17 मई के बाद लिए जाएगा जब लॉकडाउन का तीसरा चरण समाप्त होगा।

चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका में डालर के आगे 64 पैसे गिरा रुपया

Bhasha

कारोबारियों ने कहा कि रुपये पर घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती का भी दबाव रहा।

उप्र में शराब की बिक्री शुरू, सरकार को पहले ही दिन करीब 100 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान

Bhasha

शराब की दुकानों के बाहर लगी लोगो की लंबी लंबी लाइनों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुये ट्वीट किया ''भाई साहब कृप्या यह भी बतायें कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिये क्या इसी लाइन में लगना होगा ?''

अंतरराज्यीय माल ढुलाई में कोई समस्या नहीं हो :गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा

Bhasha

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंत्रालय ने पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ परामर्श करके ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वाले इलाकों से लॉकडाउन रियायतें वापस ले लेंगे : केजरीवाल

Bhasha

उनकी यह घोषणा उन खबरों के बीच की गयी है जिनमें कहा गया था कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लोगों ने शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। ये दुकानें सोमवार को खुलीं।

प बंगाल: सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद भी ग्रीन जोन में नहीं चली बसें

Bhasha

बस चालकों के संघों ने कहा कि सेवाएं दोबारा शुरू करने के प्रति वे आश्वस्त नहीं हैं क्योंकि इससे और अधिक वित्तीय घाटा और अन्य समस्याएं होने का अंदेशा है।

मल्टीप्लेक्स मालिकों ने विश्शेष थियेटर शो की पुरजोर वकालत की

Bhasha

सिनेमा उद्योग के रिवाज के अनुसार, फिल्म रिलीज होने के बाद के शुरुआती आठ सप्ताह विशेष रूप से सिनेमा हॉल में शो के लिए रखा जाता है, फिर उसके बाद यह प्रदर्शनी का अधिकार सैटेलाइट चैनलों या नेटफ्लिक्स या अमेज़ॅन जैसे निकाय को बेचा जाता है।

इंदौर के निजी नर्सिंग होम के दो डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर के राजबाड़ा क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम की एक महिला डॉक्टर और एक पुरुष डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र का यह चिकित्सा संस्थान ग्रीन श्रेणी का है यानी वहां इस महामारी के मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा था।

जम्मू कश्मीर में तेज इंटरनेट का इस्तेमाल सेना के आवागमन की निगरानी के लिये हो सकता है: केन्द्र

Bhasha

शीर्ष अदालत जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवायें उपलब्ध कराने के लिये दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। न्यायालय ने कहा कि उसे याचिकाकर्ताओं और सरकार द्वारा स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को लेकर उठाये गये प्रश्नों के बीच कानूनी बिन्दुओं पर संतुलन बनाना है।

लॉकडाउन के कारण नेपाल में फंसे भारतीयों ने सरकार से वापसी में मदद की गुहार लगायी

Bhasha

ये भारतीय 25 मार्च से पहले नेपाल गए थे लेकिन दोनों देशों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए ।

उप्र: अब तक 50 हजार से अधिक प्रवासी कामगार एवं छात्र लाये गये वापस

Bhasha

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से दो ट्रेनें लगभग 2300 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर आ चुकी हैं तथा दो ट्रेनें नागपुर एवं अमरावती से आ रही हैं। कर्नाटक, केरल एवं पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से भी प्रवासी मजदूरों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई

Bhasha

विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Categories