टाटा स्टील, भारतीय इस्पात संघ से हुआ बाहर, टी.वी. नरेंद्रन ने अध्यक्ष पद छोड़ा

कंपनी के संघ की सदस्यता छोड़ने के साथ ही कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन ने संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई टाटा स्टील लिमिटेड ने भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) की सदस्यता छोड़ दी है। आईएसए इस्पात उद्योग का शीर्ष संगठन है।

कंपनी के संघ की सदस्यता छोड़ने के साथ ही कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन ने संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि नरेंद्रन को इस पद पर अगस्त तक रहना था। संघ के अध्यक्ष का चुनाव दो वर्ष की अवधि के लिए होता है।

टाटा स्टील के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ टाटा स्टील ने भारतीय इस्पात संघ की सदस्यता छोड़ने का फैसला कई पक्षों को ध्यान में रखते हुए लिया है।’’

इसी के अनुरूप नरेंद्रन ने आईएसए के अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। हालांकि उनके अचानक पद छोड़ने का कारण नहीं बताया गया है।

आईएसए की सदस्य जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील जैसी कंपनियां हैं।

नरेंद्रन विश्व इस्पात संघ (वर्ल्डस्टील) की कार्यकारी समिति के भी सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\