अमेरिकी राजकोषीय विभाग रिकॉर्ड तीन हजार अरब डॉलर का कर्ज लेने की योजना बना रहा है

अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक यह 2008 के वित्तीय संकट के चरम पर पहुंचने के दौरान लिए गए कर्ज से पांच गुना अधिक है।

वाशिंगटन, पांच मई अमेरिका के राजकोषीय विभाग ने कहा है कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अप्रैल-जून तिमाही के दौरान करीब तीन हजार अरब डॉलर का कर्ज लेने की योजना बना रहा है।

अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक यह 2008 के वित्तीय संकट के चरम पर पहुंचने के दौरान लिए गए कर्ज से पांच गुना अधिक है।

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान, अमेरिकी राजकोष विभाग 2.9 हजार अरब डॉलर के बॉन्ड बेचकर यह राशि जुटाएगा। यह कर्ज यह मानकर लिया जाएगा कि 800 अरब डॉलर का शेष नकद जून के अंत तक समाप्त हो जाएगा।

इसमें कहा गया, “निजी नियोजन के आधार पर बॉन्ड बेचकर कर्ज ली जाने वाली यह राशि कोविड-19 प्रकोप के असर की वजह से है जिसमें व्यक्तियों एवं कारोबारों को मदद देने के लिए नये कानून में आने वाला खर्च, कर की राशि में बदलाव, और जून के अंत में राजकोषीय नकद शेष में बढ़ोतरी का अनुमान शामिल है।”

अमेरिकी राजकोषीय विभाग ने कहा कि यह कर्ज इस साल फरवरी में घोषित राशि से 3,055 अरब डॉलर ज्यादा है।

इसने बताया कि पहली तिमाही के दौरान, राजकोष ने 477 अरब डॉलर के बॉन्ड बेचकर कर्ज लिया था और तिमाही 515 अरब डॉलर के शेष नकद के साथ समाप्त हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\