एजेंसी न्यूज
कोविड-19 को लेकर अमेरिका, चीन के बीच तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 2,000 अंक टूटा
Bhashaबंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में सोमवार को 2,000 अंक से अधिक की पिछले एक माह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली दबाव चलने से बीएसई सेंसेक्स 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत गिरकर 9,293.50 अंक पर बंद हुआ।
मुजफ्फरनगर: तबलीगी जमात के 15 सदस्य 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Bhashaअदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लॉकडाउन: घर जाने के लिए जम्मू से सौ मजदूर पैदल हुए रवाना
Bhashaतीन अलग समूहों में चल रहे मजदूरों को पुलिस ने त्रिकुटा नगर क्षेत्र में रोका।
रेलवे ने प्रवासी कामगारों के लिए किराये में 85 फीसदी सब्सिडी दीः भाजपा
Bhashaकांग्रे अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों से ‘रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने’ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अब इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी।
दिल्ली में दुकानों, कार्यालयों को दोबारा खोले जाने के बीच सड़कों पर निकले लोग
Bhashaहालांकि, बड़े बाजारों में एहतियात के तौर पर कम ही संख्या में दुकानें खुलीं और कई दुकानदारों ने कहा कि ग्राहकों की संख्या बेहद कम है।
इटली ने लंबे समय से लागू लॉकडाउन में ढील दी, नेताओं ने टीका बनाने की कोशिशों को तेज किया
Bhashaविभिन्न देशों में अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं राजनीतिक नेता कोविड-19 का टीका बनाने के लिए चल रहे अनुसंधान के वास्ते धन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने के लिए कोई टीका आने वाले महीनों में उपलब्ध हो सकता है लेकिन यह भी चेताया है कि इसमें समय भी लग सकता है।
उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर लगी भीड़, बाजारों में निकले कम लोग
Bhashaयहां देहरादून में आराघर, लाडपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, सर्वे चौक, घंटाघर और राजपुर रोड में स्थित शराब की दुकानों के बाहर खरीददारों की एक—एक किलोमीटर लंबी कतारें दिखायी दीं । ज्यादा भीड़ के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका के मद्देनजर दुकानों को बंद किए जाने की अफवाह फैलने से बाहर खडे लोग और बेचैन नजर आए ।
लॉकडाउनः गुजरात में प्रवासी कामगारों की पुलिस से झड़प
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा राजकोट में भी कई मजदूर सड़कों पर उतर आए। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके घर भेजा जाए। वापस अपने घर नहीं जा सकने वाले कुछ मजदूरों ने सूरत के एक इलाके में अपना सिर मुंडवा लिया।
लाहिड़ी को राहत, अगले पीजीए टूर के लिये मिली छूट
Bhashaलाहिड़ी लॉकडाउन से पहले अपने माता पिता से मिलने हैदराबाद आए थे और तब से वह अमेरिका वापस नहीं जा पाये। वह 2015 से नियमित रूप से पीजीए टूर में खेल रहे हैं।
दिल्ली में भीड़ के अनियंत्रित होने के बाद बंद करानी पड़ीं शराब की कई दुकानें
Bhashaदिल्ली में आज सुबह लोग दुकानों के खुलने से पहले ही वहां पहंच गए थे।
कभी भी प्रवासी श्रमिकों से पैसे लेने की बात नहीं हुई, 85 फीसदी किराया रेलवे और 15 फीसदी किराया राज्य सरकारें वहन कर रही हैं : केंद्र
Bhashaसरकार ने यह भी कहा कि ‘‘एक-दो राज्यों को छोड़कर’’ फंसे प्रवासी मजदूरों की यात्रा प्रक्रिया का समन्वय राज्य सरकारें ही कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल: IMCT की टीम की गाड़ी चलाने वाला बीएसएफ जवान कोरोना पॉजिटिव, 50 जवानों को किया गया क्वॉरेंटाइन
Bhashaअधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संक्रमित जवान एक चालक (कांस्टेबल रैंक) के रूप में कार्यरत था और वह आईएमसीटी के साथ था।
गौतमबुद्ध नगर में सीआईएसएफ कर्मी सहित 12 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए
Bhashaअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला निगरानी अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस के 82 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 70 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वेबिनार के जरिये अंडर-16 फुटबाल खिलाड़ियों से जुड़ रहे हैं बिबियानो
Bhashaवह इस बात का भी ध्यान रख रहे कि खिलाड़ी नियमित व्यायाम करें ताकि परिस्थितियों में सुधार होने के बाद जब वे मैदान पर रहे तो चोटिल होने से बचे।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल पत्रकारों को सहयोग करें सरकारें : डब्ल्यूएपीसी
Bhashaविभिन्न देशों के प्रेस परिषदों के सामूहिक संगठन डब्ल्यूएपीसी ने रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जिसका विषय था ‘कोरोना वायरस महामारी से पहले और बाद की मीडिया।’
लॉकडाउन: ओला, उबर का ग्रीन, ऑरेंज जोन शहरों में परिचालन फिर शुरू
Bhashaकेंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी। हालांकि रंगों के आधार पर क्षेत्रों का वर्गीकरण कर इसमें कुछ रियायतें दी गयी हैं। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन, आंशिक प्रभावित क्षेत्रों को ऑरेंज जोन और इसके प्रभाव से बचे क्षेत्रों को ग्रीन जोन में रखा गया है। सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त कुछ रियायतें दी हैं। इसमें सीमित यात्रियों के साथ कैब चलाने की अनुमति भी शामिल है।
भारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत
Bhashaभारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत
दिल्ली में स्वयं से मीटर रीडिंग, समय पर बिल भुगतान करने पर मिलेगा एलईडी टीवी, बिल में छूट
Bhashaउत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीपीएल) ने कहा कि 31 मई से पहले बकाया बिलों का भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और मोबाइल फोन जैसे इनाम मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए ‘पे बिल एंड विन’ योजना शुरू की है।
विद्यार्थियों को किराया नहीं देना होगा, श्रमिकों को भाड़े का पैसा लौटाया जाएगा: नीतीश
Bhashaवह विपक्ष के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि उन्होंने उन्हें (अन्य राज्यों में फंसे बिहारी विद्यार्थियों एवं प्रवासी मजदूरों) को मंझधार में छोड़ दिया है।
यूपीएससी ने 31 मई को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को टाला
Bhashaआयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों में आयोजित की जाती है -- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस परीक्षा के जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।