शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की बढ़त, निफ्टी 9,400 अंक के पार

बीएसई का सेंसेक्स 32,264 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद 431.74 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,147.09 अंक पर कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 9,407.75 अंक पर चल रहा है।

जमात

मुंबई, पांच मई शेयर बाजारों की शुरुआत मंगलवार को तेजी के रुख के साथ हुई। सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की शुरुआती बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निफ्टी 9,400 अंक के पार चला गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक इत्यादि के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई का सेंसेक्स 32,264 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद 431.74 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,147.09 अंक पर कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 9,407.75 अंक पर चल रहा है।

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी सबसे अधिक लाभ में रहा। इसका शेयर पांच प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,715.35 अंक पर और निफ्टी 9,293.50 अंक पर बंद हुआ था।

ब्रोकरों के अनुसार हांगकांग जैसे प्रमुख एशियाई बाजार के सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को घरेलू बाजारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख कंपनियों के शेयर में लिवाली से कारोबारी माहौल सोमवार की गिरावट से बाहर आया।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 1,373.98 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 3.86 प्रतिशत चढ़कर 28.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CR Ticketless Commuters Penalty: मुंबई डिविजन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सेंटल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 9,509 पैसेंजर्स से एक दिन में वसूला 71.38 लाख रुपये का जुर्माना

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक