चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले, कुल संख्या 82,881 हुई

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इन 16 लोगों में से 15 में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति शंघाई में संक्रमित मिला जो विदेश से आया था।

बीजिंग, पांच मई चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में वायरस के मामले बढ़कर 82,881 हो गए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इन 16 लोगों में से 15 में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति शंघाई में संक्रमित मिला जो विदेश से आया था।

उसने बताया कि इसके साथ ही बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए 15 नए मामलों के साथ ऐसे मामलों की संख्या अब 947 हो गई है, जिनमें से 94 बाहर से आए थे। ये सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

ये बिना लक्षण वाले वे मरीज हैं, जिनमें कोरोना वायरस के बुखार, खांसी या गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन फिर भी ये जांच में संक्रमित पाए गए। इनसे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी है।

उसने बताया कि सोमवार को स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया। कोविड-19 से संक्रमित 395 लोगों का इलाज जारी है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार देश में कोविड-19 से सोमवार को किसी की जान नहीं गई और मृतक संख्या 4,633 ही रही।

एनएचसी ने बताया कि कोविड-19 के मामले देश में बढ़कर 82,881 हो गए हैं। इनमें से 395 का इलाज अभी जारी है। वहीं 77,853 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी