मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल संघ अनुबंध बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से राजी
‘ला डेरनियर ह्युरे’ समाचार पत्र के अनुसार 46 साल के मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल महासंघ के बीच तीन हफ्ते पहले सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।
स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को यह दावा किया गया।
‘ला डेरनियर ह्युरे’ समाचार पत्र के अनुसार 46 साल के मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल महासंघ के बीच तीन हफ्ते पहले सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।
स्पेन के इस कोच का अनुबंध इस साल यूरोपीय चैंपियनशिप के बाद खत्म हो रहा था। यूरोपीय चैंपियनशिप को हालांकि कोरोना वायरस महमारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया।
बेल्जियम ने मार्टिनेज के मार्गदर्शन में 2018 विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।
खबरों से संकेत मिलते हैं कि मार्टिनेज को वार्षिक 12 लाख डालर के अपने मौजूदा वेतन से दोगुना वेतन मिलेगा।
मार्टिनेज ने अगस्त 2016 में बेल्जियम के कोच के रूप में मार्क विलमोट्स की जगह ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स
\