पाक अभिनेता अदनान सिद्दिकी ने संवेदनहीन टिप्पणी के लिए इरफान और श्रीदेवी के परिवार से माफी मांगी

मेजबान और राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता आमिर लियाकत हुसैन ने मज़ाक उड़ाया कि शो में आने वाले सिद्दीकी ने दो अन्य मशहूर कलाकारों के साथ काम नहीं करके उन्होंने उन दोनों की ‘‘जान बचा’’ ली है।

कराची, तीन मई पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दिकी ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता इरफान खान के परिवार से लाइव चैट शो ‘‘जीवे पाकिस्तान’’में की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

मेजबान और राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता आमिर लियाकत हुसैन ने मज़ाक उड़ाया कि शो में आने वाले सिद्दीकी ने दो अन्य मशहूर कलाकारों के साथ काम नहीं करके उन्होंने उन दोनों की ‘‘जान बचा’’ ली है।

सिद्दिकी ने फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम किया था जबकि इरफान खान के साथ ‘‘ए माइटी हार्ट’’ फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने कहा कि वह लियाकत के संदर्भ को समझ नहीं पाए थे। लियाकत ने कहा था कि देखो आपने मॉम में काम किया और श्रीदेवी की मौत हो गई। आपने इरफान खान के साथ काम किया और अब उनकी भी मौत हो गई।

प्रस्तोता ने कहा कि 50 वर्षीय अभिनेता को रानी मुखर्जी के साथ ‘‘ मर्दानी-2’’ में और बिपाशा बसु के साथ ‘जिस्म-2’’ में काम करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन इसमें काम नहीं करके आपने दो अन्य कलाकारों की जान बख्श दी।

कार्यक्रम के दौरान ही सिद्दिकी ने लियाकत की टिप्पणी पर नाखुशी जताई थी और उन्होंने कहा कि यह मजाक का मुद्दा नहीं है क्योंकि वास्तव में वे दोनों कलाकार उनके दिल के बहुत करीब हैं।

इसके बाद सिद्दिकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि शो के मेजबान की टिप्पणी ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर शनिवार को लंबी टिप्पणी पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘प्रोस्तोता आमिर लियाकत का मजाक न केवल बहुत ही संवेदनशील मामले पर था बल्कि मानवीय आधार पर गलत था। दोनों मेरे करीब हैं। मैं इसे ‘स्तर से नीचे जाकर हमला’ भी नहीं बता सकता।’’

सिद्दिकी ने इसे बहुत ही संवेदनहीन कार्य करार दिया और कहा कि इससे पूरे देश (पाकिस्तान) की छवि खराब हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं श्रीदेवी साहिबा और इरफान खान साहब के परिवार से माफी मांगना चाहता हूं। अगर आपने मेरे हाव-भाव देखा होगा तो उनकी टिप्पणी से मैं बहुत ही असहज था लेकिन मैं उतना नीचे नहीं गिरना चाहता।’’

सिद्दिकी ने कहा, ‘‘इससे मैंने सबक सीखा और वादा करता हूं कि भविष्य में ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं करूंगा। मुझे उम्मीद थी कि यह सार्वजनिक नहीं होगी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हुआ।’’

गौरतलब है कि फरवरी 2018 में श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था जबकि इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को मुंबई में दिवंगत हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\