एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूरों ने किया डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास हंगामा
Bhashaपुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि गांव बिरोडी में रहने वाले वाले मजदूर सुबह डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
आर्थर रोड जेल में COVID-19 के फैलने से पहले उसके रोकथाम के लिए महाराष्ट्र सरकार ले फैसला: बंबई हाईकोर्ट
Bhashaबंबई उच्च न्यायालय ने मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उचित नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है. आर्थर रोड जेल के कम से कम 77 कैदी और 26 कर्मी इस हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. उसने कहा कि जेल में 60 वर्ष की आयु से अधिक तथा अन्य कई कैदी हैं जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Bhashaगोखले की 154वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “गोपालकृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। अत्यधिक बुद्धिमता के धनी एक असाधारण व्यक्तित्व, उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।”
चीन में कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले 15 नये मामले सामने आए
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार तक विदेशों से संक्रमित होने वाले 63 लोग समेत 836 बिना लक्षण वाले मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 287 हुई
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि 12 नए मामले गंजाम जिले, तीन मयूरभंज और एक-एक मामला भद्रक तथा सुंदरगढ़ जिले में सामने आया।
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए
Bhashaदक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10,840 हो गई और 256 लोगों ने जान गंवाई।
बांदा में दो युवकों ने किया किशोरी से सामूहिक बलात्कार
Bhashaशहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार हैं।
व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाली सीडीसी की रिपोर्ट: दस्तावेज
Bhasha‘द एसोसिएटिड प्रेस’ को प्राप्त हुए ईमेल दर्शाते हैं कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में देश के शीर्ष जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कई सप्ताहों की मेहनत के बाद दिशा-निर्देश तैयार किए, ताकि जन स्वास्थ्य आपात से निपटने में देश की मदद की जा सके, लेकिन व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने उचित कारण दिए बिना ही उनके काम को खारिज कर दिया।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का दावा, कहा- चीन अब भी दुनिया से COVID-19 मरीजों का आकड़ा छुपा रहा है
Bhashaचीन कोविड-19 संबंधी आंकड़ों को अब भी दुनिया से छिपा रहा है और उसे ढकने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यह दावा किया है. बाइडेन ने आरोप लगाया कि कोविड-19 के कारण बड़ी आर्थिक चुनौती उत्पन्न हुई है लेकिन इस संकट ने अमेरिका को ज्यादा बुरी तरह प्रभावित किया है. वहीं अमेरिकी प्रशासन को अपने ही देश की विपक्षी पार्टियों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है.
कोविड-19: देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,981 हुई, संक्रमितों की संख्या 59,662 पर पहुंची
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
कोरोना वायरस: इंदौर में मृतक संख्या हुई 87, अब तक 1,780 लोग संक्रमित
Bhashaइसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 87 पहुंच गयी है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,727 से बढ़कर 1,780 हो गयी है।
National Day of Prayer Service 2020: व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर हिंदू पूजारी ने किया वैदिक शांति पाठ, देखें वीडियो
Bhashaअमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन (Rose Garden) में एक हिंदू पुजारी ने पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया. यह शांति पाठ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित हर व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कुशलता के लिए किया गया.
COVID-19 के बावजूद मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री का बाजार बंद नहीं होना चाहिए: संक्युत राष्ट्र
Bhashaएक प्रेस ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ के खाद्य सुरक्षा एवं पशु रोग विशेषज्ञ पीटर बेन एम्बारेक ने कहा कि मांसाहारी वस्तुओं के बाजार से दुनियाभर के करोड़ों लोगों को भोजन और आजीविका मिलती है और अधिकारियों को उन्हें बंद करने के बजाय उनमें सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सलाहकार कैटी कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सचिव सलाहकार केटी वाल्डमैन इस सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है, यह दूसरी ऐसी व्यक्ति हें जो व्हाइट हाउस में कार्यरत है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा था कि वह हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे.
ट्रंप ने कोरोना वायरस, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विश्व के नेताओं से की बात
Bhashaव्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ट्रंप और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सौद ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में हाल की सकारात्मक घटनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने पर शुक्रवार को चर्चा की।
विदेशी नर्सों और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश
Bhasha‘द हेल्थकेयर वर्कफोर्स रेसिलिएंस एक्ट’ से उन ग्रीन कार्ड्स को जारी किया जा सकेगा जिन्हें पिछले वर्षों में कांग्रेस ने मंजूरी दी थी लेकिन उन्हें किसी को दिया नहीं गया। इस विधेयक से हजारों अतिरिक्त चिकित्सा पेशेवर अमेरिका में स्थायी रूप से काम कर सकेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विश्व के नेताओं से की बात
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जर्मनी एवं सऊदी अरब समेत दुनिया के कई नेताओं से चर्चा की. ट्रंप और सलमान ने अन्य अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों तथा जी7 एवं जी20 के नेताओं के तौर पर अपने सहयोग पर भी चर्चा की.
पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, पुलिस अधिकारी हुआ शहीद
Bhashaसिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए।
मालगाड़ी की चपेट में आए प्रवासी मजदूर अपनी स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बिना निकले थे: पुलिस
Bhashaमहाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मालगाड़ी की चपेट में आने वाले प्रवासी मजदूर अपनी कंपनी या स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बिना मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले थे. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर वायरल, हादसे के एक वीडियो क्लिप में पटरियों पर मजदूरों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं .
दिल्ली में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर भेजने के लिये ट्रेन यात्रा का खर्च उठाएगी केजरीवाल सरकार
Bhashaदिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवासी कामगारों का यात्रा खर्च केन्द्र सरकार और उनके गृह राज्य की सरकार उठा रही हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने इन प्रवासियों को उनके घर भेजने पर होने वाला यात्रा खर्च वहन करने का फैसला किया है।