चीन में कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले 15 नये मामले सामने आए

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार तक विदेशों से संक्रमित होने वाले 63 लोग समेत 836 बिना लक्षण वाले मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

बीजिंग, नौ मई चीन में कोरोना वायरस के 15 ऐसे नये मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ऐसे कुल मामलों की संख्या 836 हो गई है जबकि विदेशों से संक्रमण लेकर आने वाले एक मामले की भी पुष्टि हुई है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार तक विदेशों से संक्रमित होने वाले 63 लोग समेत 836 बिना लक्षण वाले मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक विदेश से कोरोना वायरस संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला और बिना लक्षण वाले 15 नये मामले घरेलू स्तर संक्रमण के सामने आए हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बिना लक्षण वाले ज्यादातर मामले कोरोना वायरस के शुरुआती केंद्रों - हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से सामने आए हैं जहां पिछले 35 दिनों में एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई।

लॉकडाउन हटने और पिछले महीने से कार्यालय, कारोबार और फैक्टरी खुलने के बाद से प्रांत में जनजीवन सामान्य होने लगा है।

आयोग ने बताया कि प्रांत में शुक्रवार को बिना लक्षण वाले 13 नये मामले सामने आने के बाद ऐसे कुल 628 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

चीन में शुक्रवार को मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या 4,633 है जबकि संक्रमण के कुल 82,887 मामले हैं जिसमें से 208 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\