कोविड-19: देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,981 हुई, संक्रमितों की संख्या 59,662 पर पहुंची

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,981 हो गई और संक्रमितों की संख्या 59,662 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 29.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।’’

संक्रमितों की कुल संख्या में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 37 की महाराष्ट्र, 24 की गुजरात, नौ की पश्चिम बंगाल, सात की मध्य प्रदेश, चार-चार लोगों की राजस्थान और उत्तर प्रदेश, तीन-तीन लोगों की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, दो लोगों की दिल्ली तथा एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई।

झारखंड में कोरोना वायरस से तीन लोगों ने जान गंवाई। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने इस संक्रामक रोग से दम तोड़ा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक शख्स की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत लोगों की मौत कोरोना वायरस के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 19,063 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद गुजरात में 7,402, दिल्ली में 6,318, तमिलनाडु में 6,009, राजस्थान में 3,579, मध्य प्रदेश में 3,341 और उत्तर प्रदेश में 3,214 लोग संक्रमित पाए गए।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,887 और पंजाब में 1,731 हो गए।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 1,678, तेलंगाना में 1,133, जम्मू कश्मीर में 823, कर्नाटक में 753, हरियाणा में 647 और बिहार में 571 मामले सामने आए।

केरल में अभी तक कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 271 मामले सामने आए। चंडीगढ़ में इस जानलेवा संक्रामक रोग से 150 लोग और झारखंड में 132 लोग संक्रमित पाए गए।

त्रिपुरा में 118 मामले सामने आए जबकि उत्तराखंड में 63, चंडीगढ़ और असम में 59-59, हिमाचल प्रदेश में 50 और लद्दाख में 42 मामले सामने आए।

अंडमान और निकोबार द्वीप में कोविड-19 के 33 मामले सामने आए।

मेघालय में 12, पुडुचेरी में नौ और गोवा में 19 लोग संक्रमित पाए गए।

मणिपुर में दो मामले सामने आए। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर एवं नागर हवेली में एक-एक मामला सामने आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\