लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूरों ने किया डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास हंगामा

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि गांव बिरोडी में रहने वाले वाले मजदूर सुबह डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

जमात

नोएडा (उप्र), नौ मई लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूरों ने शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास हंगामा किया और बसों के जरिए उन्हें उनके गांव भेजे जाने की मांग की।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि गांव बिरोडी में रहने वाले वाले मजदूर सुबह डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें उनके गांव भेजने की व्यवस्था जल्द से जल्द करने की कोशिश की जाएगी।

मजदूर दिवाकर राय ने कहा कि वह जिस कंपनी में काम करता था, वह लॉकडाउन की वजह से बंद है और उसके पास खाने-पीना का सामान खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

राय ने कहा कि उसका मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहा है।

एक अन्य मजदूर रीना मिश्रा ने कहा, ‘‘मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। लॉकडाउन की वजह से पति की नौकरी चली गई है। बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर सरकार हमें हमारे घर भेज देगी, तो हम खेती-बाड़ी करके अपने बच्चों को पाल लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now