बांदा में दो युवकों ने किया किशोरी से सामूहिक बलात्कार

शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार हैं।

जमात

बांदा (उप्र), नौ मई बांदा में दो युवकों द्वारा एक किशोरी का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और घटना की वीडियो क्लिप बनाए जाने का मामला सामने आया है।

शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार हैं।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शनिवार को कहा, "17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार दो युवकों आयुष शुक्ल और उसके एक साथी के खिलाफ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और घटना की वीडियो क्लिप बनाकर पीड़िता को सालभर तक ब्लैकमेल करते रहने का मुकदमा शुक्रवार को नगर कोतवाली में दर्ज किया गया।"

उन्होंने कहा, "पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवकों ने एक साल पहले उस समय उसका सामूहिक बलात्कार किया था, जब वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवकों ने इस घटना की वीडियो क्लिप भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर सालभर तक उसे ब्लैकमेल करते रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट