एजेंसी न्यूज

इंदु शेखर चतुर्वेदी ने एमएनआरई सचिव का पदभार संभाला

Bhasha

चतुर्वेदी झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

हरियाणा में बंद के दौरान शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी: हुड्डा

Bhasha

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शराब की दुकानें खुलीं तो वहां लंबी कतारें लग गईं और कुछ जगहों पर तो दुकानों को बंद तक करना पड़ा।

कोविड-19: रतन टाटा को उम्मीद, उद्यमी कल के लिए नए प्रतिमान गढ़ेंग

Bhasha

टाटा संस के मानद अध्यक्ष ने कहा कि वह मौजूदा समय में चुनौतियों और कठिनाइयों को कम करके नहीं आंकना चाहते। उन्होंने कहा कि ‘‘अब यह कोरे कागज पर नयी इबारत लिखने जैसा हो सकता है जिसमें काम करने के ऐसे तरीकों पर ध्यान होगा जिसके बारे में पहले कभी सोचान नहीं गया होगा। ’’

प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी केंद्र की प्राथमिक चिंता होनी चाहिए : अधीर रंजन चौधरी

Bhasha

संसद के मानसून सत्र को लेकर अनिश्चितता पर चौधरी ने कहा कि यह सरकार को तय करना है कि कार्यवाही कब और कैसे शुरू हो। उन्होंने सुझाव दिया कि सदस्य आभासी तरीके से भी कार्यवाही से जुड़ सकते हैं।

नेपाल ने लिपुलेख दर्रे से गुजरने वाली सड़क को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया

Bhasha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 80 किलोमीटर लंबे इस नये मार्ग का उद्घाटन किया था जिससे चीन के तिब्बत में कैलाश-मानसरोवर पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को मदद मिलने उम्मीद है क्योंकि यह लिपुलेख दर्रे से लगभग 90 किलोमीटर दूर है।

चित्रकूट के गांव में आग लगने से महिला जिंदा जली, 47 घर जलकर राख

Bhasha

राजापुर के पुलिस उपाधीक्षक इश्तेयाक अहमद ने सोमवार को बताया कि थानाक्षेत्र के सुरवल गांव के बेहना पुरवा मजरे में रविवार रात लगी भीषण आग में फंसकर मुस्तफा की बीमार पत्नी शाहजहां (60) जिंदा जल गई। पहले किसी को उसके आग में फंसे होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन आग बुझने के बाद जब ग्रामीणों ने अपने-अपने परिजनों की खोज की, तब पता चला।

‘‘संशोधित मानदंडों के आधार पर छुट्टी मिलने के बाद कोविड-19 संक्रमण का जोखिम बढ़ने के प्रमाण नहीं’’

Bhasha

मंत्रालय ने रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दिये जाने संबंधी संशोधित नीति पर ‘बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न’ (एफएक्यूज) में कहा कि इस तरह के रोगी छुट्टी मिलने के बाद सात दिन और घर में पृथक रहेंगे।

राजस्थान से विशेष रेलगाड़ियों से 39500 प्रवासी श्रमिकों व छात्रों को उनके घर भेजा गया

Bhasha

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राजस्थान से 33 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। इनमें से 19 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलायी गईं जबकि 14 विशेष रेलगाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाईं।

मंत्री के फर्जी ट्वीट में असम में कोविड-19 के बढ़े मामले दिखाए गए

Bhasha

ट्वीट से प्रतीत होता है कि सरमा ने इसे पोस्ट किया है लेकिन मंत्री ने कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक नहीं हुआ है।

इटली से समय पर लौटी तलवारबाज किटबैग से कर रही है टारगेट अभ्यास

Bhasha

तमिलनाडु की इस 26 वर्षीय तलवारबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीतकर भारत का परचम लहराया है ।

छात्रों से फिल्मी कलाकारों के असली नाम पूछने पर विवादों में घिरा तेलंगाना का स्कूल

Bhasha

जिले की एक अधिकारी ने कहा कि मामले में तथ्य स्कूल का जवाब मिलने के बाद ही साफ हो पाएंगे।

शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया घरेलू बाजार, सेंसेक्स 82 अंक टूटा

Bhasha

यह गिरावट इस चिंता के बीच हुई कि बैंक कोरोना वायरस के जोखिम को देखते हुए अवरुद्ध ऋणों के लिए नुकसान का प्रावधान बढ़ा रहे हैं।

नागपुर नगर निगम बना रहा 5,000 बिस्तर की क्षमता वाला 'कोविड-19 केंद्र'

Bhasha

निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नगर निगम येर्ला के पास स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में विशाल 'कोविड-19 केंद्र' बना रहा है।

भूखे प्यासों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

Bhasha

अखिलेश ने ट्वीट किया, ''2022 तक सबको घर देने का वादा करनेवाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासे लोगों को एक वक़्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे हैं।''

निशुल्क राशन नहीं मिलने से प्रवासी कामगार ने की आत्महत्या

Bhasha

पुलिस ने बताया कि प्रवासी कामगार अजित कुमार (37) ने लुधियाना के राजीव गांधी कॉलोनी के अपने घर में शनिवार को आत्महत्या कर ली।

कोरोना प्रभाव: अहमदाबाद के लोगों के लिये डिजिटल भुगतान अनिवार्य

Bhasha

एक आदेश के अनुसार ‘लॉकडाउन’ के बाद की प्रारंभिक रणनीति के तहत सभी खुदरा बिक्री और घरों पर सामान की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से संपर्क किया गया है और उनसे घरों को सामान पहुंचाने वाले अपने सभी कर्मचारियों की ‘स्क्रीनिंग’ (जांच) करने को कहा गया है।

गैर सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षकों के लिये विशेष पैकेज की मांग

Bhasha

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जद(एस) के संरक्षक देवेगौड़ा ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में राज्य सरकार की ओर से किये गये कार्यों के लिये सराहना की और असंगठित क्षेत्र के कर्मियों के लिये घोषित विशेष पैकेज के लिये प्रशंसा की।

सक्रिय खेलों से संन्यास ले चुकी हूं लेकिन ऐसा आज नहीं किया: दीपा मलिक

Bhasha

रियो पैरालंपिक खेल 2016 की गोला फेंक की एफ 53 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली 49 साल की दीपा को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर फरवरी में हुए चुनाव मे पीसीआई का अध्यक्ष चुना गया था। खेल मंत्रालय ने पीसीआई को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

श्रम कानूनों के निलंबन के खिलाफ ‘अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ’ में अपील कर सकते हैं ट्रेड यूनियन

Bhasha

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनियों को कई प्रमुख श्रम कानूनों से छूट दे दी है। खबरों के अनुसार, गुजरात समेत कई अन्य राज्य भी ऐसा करने पर विचार कर रहे हैं।

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की पांच दिवसीय सुनवाई शुरू

Bhasha

पांच दिन तक चलने वाली यह सुनवाई कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

Categories