नागपुर नगर निगम बना रहा 5,000 बिस्तर की क्षमता वाला 'कोविड-19 केंद्र'

निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नगर निगम येर्ला के पास स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में विशाल 'कोविड-19 केंद्र' बना रहा है।

जमात

नागपुर, 11 मई नागपुर नगर निगम कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सक्रिय उपाय के तहत 5,000 बिस्तर की क्षमता वाला एक 'कोविड-19 केंद्र' स्थापित कर रहा है। निगम प्रमुख ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में इस केंद्र में 500 बिस्तर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।

निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नगर निगम येर्ला के पास स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में विशाल 'कोविड-19 केंद्र' बना रहा है।

उन्होंने कहा, ''हम पहले ही 500 बिस्तर स्थापति कर चुके हैं और 2,500 और बिस्तरों का प्रावधान कर चुके हैं। अगर आवश्यकता बढ़ी तो इसे 5,000 बिस्तर तक बढ़ाया जा सकता है। अचानक मामलों में वृद्धि होने के मद्देनजर यह प्रबंध किया गया है।''

शहर में पहले ही कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए कई चिकित्सा केंद्र कार्यरत हैं।

मुंढे ने कहा कि नए केंद्र की वर्तमान में आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि शहर में अभी कोविड-19 मरीजों की संख्या 300 से भी कम है।

उन्होंने कहा, '' कोविड-19 के लक्षण और प्राक-लक्षण वाले लोगों को इन केंद्रों में लाया जाएगा। इसके बाद इन लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे केंद्र में बने पृथक-वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा।''

आयुक्त ने कहा कि हर 100 बिस्तर के लिए 20 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिनमें चिकित्सा, अर्द्धचिकित्सा और अन्य सहायता कर्मचारी शामिल रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू