एजेंसी न्यूज

कोविड-19: उपराज्यपाल बैजल ने लंबित परीक्षाएं आयोजित करने के लिए विवि के कुलपतियों से बात की

Bhasha

उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान के अनुसार, बैजल ने कुलपतियों से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने को कहा। उन्होंने उनसे अगले अकादमिक वर्ष की योजना की तैयारी करने को भी कहा।

रुपया 19 पैसे टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर पर

Bhasha

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों की तेजी से रुपये को समर्थन मिला लेकिन निवेशक राजकोषीय घाटे को लेकर चिंतित हैं।

तोमर ने बताया कि 117 और मडियां, ई-नाम मंच से जुड़ीं, इेश भर में कुल संख्या 962 हुई

Bhasha

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ इन एकीकृत अतिरिक्त मंडियों में गुजरात की 17, हरियाणा की 26, जम्मू एवं कश्मीर की एक, केरल की पांच, महाराष्ट्र की 54, ओडिशा की 15, पंजाब की 17, राजस्थान की 25, तमिलनाडु की 13 और पश्चिम बंगाल की एक मंडी शामिल हैं।

कोरोना वायरस: अन्य देशों के मुकाबले भारत का कोविड-19 के मामलों को कम रख पाना सराहनीय- स्वामीनाथन

Bhasha

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को “आने वाले कई महीनों और संभवत: सालों तक” संक्रमण के प्रसार के लिये तैयार रहना होगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 310 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,233 पहुंची

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, नौ मई से 10 मई मध्यरात्रि तक किसी भी व्यक्ति की मौत कोविड-19 की वजह से नहीं हुई है। कोविड-19 की वजह से अब तक मरने वालों की संख्या 73 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विशेष ट्रेनों की बुकिंग शुरू, 10 मिनट में बिकी हावड़ा-दिल्ली एसी-1, एसी-3 की सभी टिकटें

Bhasha

टिकटो की बुकिंग पहले शाम चार बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई। शाम करीब पौने पांच बजे आईआरसीटीसी ने सूचित किया कि बुकिंग शाम छह बजे से शुरू होगी।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 18 नये मामले, कुल संख्या 879 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में 12 जम्मू-कश्मीर घाटी से हैं और छह जम्मू क्षेत्र से हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कुल मामलों की संख्या 879 हो गई है।

कोविड-19 संकट पर भाजपा के हमले का तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिये करेगी मुकाबला

Bhasha

तृणमूल इसके तहत भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश में महामारी से निपटने में कथित खराब प्रदर्शन आंकड़ों और वीडियो से उजागर करेगी।

ओडिशा में संक्रमण मुक्त हुए 17 लोग, अब तक कुल 85 लोग ठीक हुए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद बीआरओ ने राज़दान, ज़ोजिला दर्रे समय से पहले खोले

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि 86 किलोमीटर लंबा बांदीपुरा-गुरेज़ मार्ग चार महीने बंद रहने के बाद यातायात के लिए खोला गया। यह राज़दान दर्रे पर भारी बर्फबारी के बाद बंद हो गया था। राज़दान दर्रा समुद्र तल से 11,560 फुट ऊपर है। इसे पिछले साल की तुलना में इस करीब एक महीने पहले यानी 17 अप्रैल को खोला गया।

12 मई : चीन में प्रलंयकारी भूकंप

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

लॉकडाऊन में कुछ ढील होने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने बताया कि लॉकडाऊन में थोड़ा ढील दिये जाने और शिकागो एक्सचेंज में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम में गिरावट, बाजार की साधारण उतार चढ़ाव की वजह से है।

रक्षा मंत्रालय भारत के सभी शत्रुओं से निपटने के लिए तैयार है: राजनाथ

Bhasha

सिंह ने ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ के मौके पर आयोजित एक ऑनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि भारत को सैन्य निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहिए और सरकार एक नीतिगत खाका लाकर घरेलू रक्षा उद्योग का समर्थन कर रही है।

बीसीआई ने उच्चतम न्यायालय बार एसोसिशन के सचिव के निलंबन लगाई रोक, कहा यह गैरकानूनी है

Bhasha

उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव अशोक अरोड़ा और अध्यक्ष दुष्यंत दवे के बीच मतभेद हाल ही में सार्वजनिक हुये थे और इसी वजह से कार्यकारिणी ने अरोड़ा को निलंबित कर दिया था।

अर्थव्यवस्था को इस समय 4.5 लाख करोड़ रुपये के राजकोषीय समर्थन की जरूरत: फिक्की

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र में फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने इसके साथ ही वित्त मंत्री से नवोन्मेष, निर्माण और विनिर्माण क्लस्टरों के लिये वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आये मौजूदा व्यावधान के बीच उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिये एक आत्म- निर्भरता कोष बनाने पर भी जोर दिया है।

आगे के रास्ते और सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर संतुलित रणनीति लागू करनी होगी :मोदी

Bhasha

मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में कहा, ‘‘आज आप जो सुझाव देते हैं, उसके आधार पर हम देश की आगे की दिशा तय कर पाएंगे।’’

मंत्रालय ने 54 खेल संघों को सितंबर 2020 तक मान्यता प्रदान की, तीरंदाजी, पीसीआई, नौकायन छूटे

Bhasha

मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम महासंघ को नये सिरे से मान्यता प्रदान की है।

पुलिस को जांच पूरी करने के लिये समय देने के खिलाफ शरजील की हाईकोर्ट में याचिका

Bhasha

इस याचिका के 14 मई को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

विशाखापत्तनम गैस रिसाव : दक्षिण कोरिया वापस भेजी गयी 13,000 टन स्टिरीन

Bhasha

आर.आर. वेकंटपुरम स्थित एलजी पॉलीमर्स के संयंत्र के एक टैंक में स्टिरीन रखा गया था। कंपनी ने विशाखापत्तनम बंदरगाह पर भी दो टैंक में यह रसायन रखा था जो सिंगापुर से आयात किया गया था।

कारोबारी प्रतिद्वंद्वी को चोट पहुंचाने पर भारतीय बिरयानी रेस्तरां के मालिक को सिंगापुर में जेल

Bhasha

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, जम जम रेस्तरां के मालिक जाकिर अब्बास खान (49) को काफी समय तक चले मुकदमे के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ विक्ट्री रेस्तरां के सुपरवाइजर लियाकत अली मोहम्मद इब्राहीम पर हमला करने और चोट पहुंचाने की साजिश रचने का दोषी पाया गया। ये लोग जम जम रेस्तरां के बगल में ही इब्राहीम के बिरयानी बेचने से नाराज थे।

Categories