लॉकडाऊन में कुछ ढील होने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

बाजार सूत्रों ने बताया कि लॉकडाऊन में थोड़ा ढील दिये जाने और शिकागो एक्सचेंज में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम में गिरावट, बाजार की साधारण उतार चढ़ाव की वजह से है।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई लॉकडाऊन में थोड़ा ढील दिये जाने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम को छोड़कर अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख दिखाई दिया।

बाजार सूत्रों ने बताया कि लॉकडाऊन में थोड़ा ढील दिये जाने और शिकागो एक्सचेंज में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम में गिरावट, बाजार की साधारण उतार चढ़ाव की वजह से है।

सूत्रों ने बताया कि किसानों से खरीदे गये सरसों की खरीद के लिए मंगलवार को बोली मांगी है ताकि बोलीदाता के द्वारा सीधा किसानों से सरसों फसल की उठाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार एमएसपी पर खरीद के लिए लाखों, करोड़ों रुपये खर्च करती है, दूसरी ओर वायदा कारोबार में सट्टेबाजों द्वारा भाव तोड़े जाने से इसी खरीदे गये ऊपज को सस्ते भाव पर बाजार में कारोबारियों को बेच देती है। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले ही नाफेड ने हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में खरीद से कम मूल्य पर सरसों की बिक्री की थी।

उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार पर कुछ निहित स्वार्थ के बड़े कारोबारी और स्ट्टेबाज जान बूझकर फसल की मंउी में आमद के समय भाव कम लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वायदा कारोबार की वजह से किसान, तेल व्यापारी, सरकार और उपभोक्ता सभी को नुकसान है और सरकार को सट्टेबाजों पर अंकुश लगाने का कोई प्रभावी उपाय निकालना चाहिये।

वायदा कारोबार में भाव टूटने के कारण सोमवार को नजफगढ़ की मंडी में सरसों का लूज भाव लगभग 4,050-4,100 रुपये क्विन्टल बोला गया जिसमें मंडी शुल्क, वारदाना जैसे सारे खर्चे अलग हैं।

सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,350 - 4,400 रुपये।

मूंगफली - 4,915 - 4,965 रुपये।

वनस्पति घी- 955 - 1,060 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,030 - 2,080 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 8,770 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,420 - 1,565 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,490 - 1,610 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,230 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,650 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 7,550 रुपये।

पामोलीन कांडला- 6,850 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,940- 3,990 लूज में 3,740--3,790 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू