एजेंसी न्यूज
दत्तात्रेय शिंदे पालघर के नये पुलिस अधीक्षक नियुक्त
Bhashaशिंदे को गौरव सिंह के स्थान पर पालघर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सिंह को 16 अप्रैल को भीड़ द्वारा दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीट हत्या किये जाने की घटना के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था।
चीन में पहली बार कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया, लैटिन अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े
Bhashaकोरोना वायरस महामारी का फैलना जारी रहने के चलते सरकारों को न सिर्फ लोगों को सुरक्षित रखने के लिये मशक्कत करनी पड़ रही है, बल्कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर अपने एक शीर्ष सहयोगी को बर्खास्त करने का दबाव
Bhashaजॉनसन के मुख्य रणनीतिक सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स में भी लगभग उसी समय कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे जब प्रधानमंत्री के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।
अम्फान चक्रवात: सब कुछ खत्म होने के बाद लोग आजीविका के लिए बाहर जाने पर मजबूर
Bhashaछह लोगों के परिवार का भरण-पोषण करने वाले बिस्वास अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने बेटे के साथ आजीविका की तलाश में वापस महाराष्ट्र जाने की योजना बना रहे हैं।
भारत की दवा नियामक प्रणाली में सुधार की अनुशंसा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
Bhashaकोरोना वायरस संक्रमण के खतरे का सामना करते हुए, दवाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को गति देने, अनुसंधान और टीका विकास जैसे कई कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि समिति का लक्ष्य इन कदमों की पहचान करना और इन्हें संस्थागत करना है।
अगस्त से पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे: पुरी
Bhashaउन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच कुछ राज्यों ने सोमवार से घरेलू सेवा शुरू करने की जरूरत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हिचकिचाहट की उम्मीद थी और केंद्र भी उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है।
कोविड योद्धाओं के वास्ते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील पर 21000 से अधिक लोग आगे आये
Bhashaमुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ वे जो काम करेंगे, वह ईश्वर और देश के प्रति सेवा होगी।
रेलवे 36 लाख प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए अगले दस दिनों में 2600 श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलाएगा
Bhashaयादव ने बताया कि रेलवे ने करीब 36 लाख फंसे हुए प्रवासियों को पहुंचाने के लिए पिछले 23 दिनों में 2600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में अब 1000 टिकट काउंटर खुल चुके हैं तथा शीघ्र ही और काउंटर खुलेंगे।
कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगी आर्थिक प्रात्साहन की आगे की कार्रवाई : सीतारमण
Bhashaकोरोना वायरस संकट के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार पहले ही 20.97 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर चुकी हैं। इनमें रिजर्व बैंक द्वारा 17 मई तक उठाए गए 8.01 लाख करोड़ रुपये की तरलता संवर्धन के उपाय भी शामिल हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने भूल से ट्रंप के बैंक खाते का खुलासा किया
Bhasha‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी की मैकएनी ने संवाददाताओं को दिखाने के लिए शुक्रवार को जब यह चेक हाथ में पकड़ा था तो इसमें न सिर्फ एचएचएस को दी गई एक लाख डॉलर की राशि अंकित थी बल्कि राष्ट्रपति के निजी बैंक की खाता संख्या और रूटिंग नंबर (नौ अंकों का एक क्रम जिसका प्रयोग बैंक अमेरिका के भीतर विशिष्ट वित्तीय संस्थान की पहचान के लिए करते हैं) भी लिखा हुआ था।
फ्रैंकफर्ट में चर्च में प्रार्थना सभा के बाद सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले
Bhashaउन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग प्रभावित हुए लेकिन कहा कि ज्यादातर लोग घर पर हैं और छह अस्पताल में भर्ती हैं।
गुजरात में 22.5 लाख प्रवासियों में 7,512 प्रवासी यात्रा भत्ता पाने के लिये योग्य हैं: राज्य सरकार
Bhashaसरकार ने एक जनहित याचिका पर अपने लिखित जवाब में न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति आई जे वोरा की खंडपीठ को शुक्रवार को यह जानकारी दी कि राज्य के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 22.5 लाख अंतरराज्यीय कामगार गुजरात में रहते हैं।
डॉक्टर को दफनाने का विरोध करने के मामले में 12 आरोपियों को मिली जमानत
Bhashaइसके साथ ही अदालत ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में अपनायी जाने वाली सावधानियों के बारे में अग्रिम रूप से सूचित नहीं किया।
क्रिकेट उसी स्थिति में बहाल हो जब स्थानीय स्तर बीमारी फैलने का खतरा न हो: आईसीसी
Bhashaकई सदस्य देशों में महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रतिबंध लगाये गये है। आईसीसी ने भी शुक्रवार को खेल को शुरु करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें सुरक्षा ‘प्रॉटोकॉल’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से कोविड-19 और इसके आर्थिक प्रभावों के बारे में चर्चा की
Bhashaप्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से बातचीत हुई । श्रीलंका कोविड-19 से उनके नेतृत्व में प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ रहा है।
धैर्य ने जवाब दिया तो पैदल ही पहुंच गयी होने वाली ससुराल और रचाया ब्याह
Bhashaकानपुर देहात जिले में डेरा मंगलपुर ब्लाक के लक्ष्मण तिलक गांव की गोल्डी का विवाह कन्नौज जिले में तालग्राम के बैसापुर गांव के वीरेन्द्र कुमार राठौर उर्फ वीरू से तय हुआ था।
तमिलनाडु में डाक सहायक ने की आत्महत्या
Bhashaपुलिस ने बताया कि थलावडी से 15 किमी दूर चिमट्टाहल्ली गांव निवासी किरन(53) थलावडी के डाक विभाग के क्वार्टर में रह रहा था और हफ्ते में एक बार अपने परिवार से मिलने जाता था।
‘अम्फान’ प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिये पश्चिम बंगाल ने मांगी सेना की मदद
Bhashaसरकार ने निजी संस्थाओं से भी इस उद्देश्य के लिये कर्मियों और उपकरणों को उपलब्ध कराने को कहा है।
उप्र में मॉस्क ना पहनने पर 5,300 लोगों का चालान
Bhashaअपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि मॉस्क नहीं पहनने के लिए 5,298 लोगों का चालान किया गया है, सबसे अधिक 1461 चालान राजधानी लखनऊ में जबकि 1306 चालान वाराणसी में हुए।
तमिलनाडु के पूर्व फुटबॉलर और कोच षणमुघम का निधन
Bhashaवह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।