तमिलनाडु में डाक सहायक ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि थलावडी से 15 किमी दूर चिमट्टाहल्ली गांव निवासी किरन(53) थलावडी के डाक विभाग के क्वार्टर में रह रहा था और हफ्ते में एक बार अपने परिवार से मिलने जाता था।

जियो

इरोड, 23 मई तमिलनाडु में एक डाक सहायक ने कार्यालय में काम के दबाव से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि थलावडी से 15 किमी दूर चिमट्टाहल्ली गांव निवासी किरन(53) थलावडी के डाक विभाग के क्वार्टर में रह रहा था और हफ्ते में एक बार अपने परिवार से मिलने जाता था।

शुक्रवार दोपहर को काम के बाद वह क्वार्टर गया और शाम तक बाहर नहीं आया।

पड़ोसियों ने किरन को घर के पंखे से लटकते देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर किरन के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काम के दबाव से परेशान थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी।

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\