एजेंसी न्यूज

जम्मू में पिछले सप्ताह लापता हुए किशोर का क्षतविक्षत शव मिला

Bhasha

उनके मुताबिक शहर के बाहरी छट्ट इलाके में 19 मई को कक्षा नौंवी का छात्र ऋतिक अपने घर से गायब हो गया और पुलिस द्वारा तलाश करने के बाद भी उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा था।

कर्नाटक में घरेलू यात्री विमान सेवाएं फिर से हुई शुरू, कई उड़ानें भी करनी पड़ी रद्द

Bhasha

शहर के हवाईअड्डे का संचालन करने वाले बेंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ 25 मई को शाम पांच बजे तक हवाईअड्डे ने कुल 74 उड़ानों का आवागमन दर्ज किया, जिनमें 43 उड़ानें यहां से अन्य शहरों के लिये रवाना हुयीं जबकि 31 उड़ानें यहां उतरी।’’

मोदी ने ईद पर अबू धाबी के वली अहद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को मुबारकबाद दी

Bhasha

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मोहम्मद बिन जायद और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लोगों को ईद की मुबारकबाद।’’

कोरोना वायरस से बचने को घरों में अदा की गई ईद की नमाज

Bhasha

छत्तीसगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद के मौके पर विशेष नमाज इस बार ईदगाह के बजाए घर में ही अदा की। आम तौर पर त्यौहार के मौके पर मस्जिद में रहने वाली भीड़ भी नहीं रही। वहीं लोगों से गले मिलने पर भी परहेज किया गया।

गुजरात से ट्रेन के जरिये 12.28 लाख प्रवासी अपने गृह राज्य गए

Bhasha

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा सोमवार रात तक बढ़कर 13 लाख के करीब पहुंच जाएगा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच परिचालन के लिये और ट्रेनें तैयार हैं।

तमिलनाडु के सुलुर बेस पर शुरू होगी तेजस लड़ाकू विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन

Bhasha

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया 18वीं स्क्वाड्रन के संचालन की शुरुआत करेंगे।

अस्पताल में श्वसन संबंधी समस्या से पुलिसकर्मी की मौत, सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Bhasha

सहकर्मियों ने दावा किया कि कांस्टेबल पिछले कुछ समय से श्वसन संबंधी समस्या से पीड़ित था, लेकिन उसे रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजली मंत्री को भरोसा, ओड़िशा में सोमवार शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल होने का काम हो जाएगा पूरा

Bhasha

मंत्री ने भीषण चक्रवात अम्फान के बाद वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये सोमवार को ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में बिजली ढांचागत सुविधा की बहाली के काम की समीक्षा की।

कोरोना संकट प्रभाव: तापीय कोयले का आयात अप्रैल में 30 प्रतिशत घटकर 78 लाख टन रहा

Bhasha

केंद्र के स्वामित्व वाले इन बंदरगाहों के जरिये पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के इसी महीने में 1.127 करोड़ टन तापीय कोयले का आयात हुआ था।

हरियाणा में कोविड-19 के मामले 29 बढ़कर 1,213 हुए

Bhasha

राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 16 व्यक्तियों की मौत हुई है।

अपने ही कानून के बोझ से दबा है एसबीआई, शेयरधाकों की आनलाइन बैठक का प्रावधान नहीं: आईआईएएस

Bhasha

दरअसल, एसबीआई ने कोरोना वायरस महामारी के बीच 17 जून को ईजीएम (असाधारण आम बैठक) के लिये अपने शेयरधारकों को संदेश भेजा है। इसको लेकर इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस) ने बैंक के संचालन से जुड़ कायदे कानून को लेकर आलोचना की है।

पुडुचेरी में कोविड-19 के तीन नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32 हुई

Bhasha

पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडी कृष्णा राव ने पत्रकारों को बताया कि नये कोविड-19 मरीजों को इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमल पटेल

Bhasha

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के आदेशानुसार अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं.

असम में दो महीनों के बाद यात्री विमान सेवा बहाल

Bhasha

गुवाहाटी के लिये पहली उड़ान दिल्ली से 77 यात्रियों को लेकर यहां पहुंची। यहां उतरने के फौरन बाद इन यात्रियों को जांच और कोविड-19 के नमूने लेने के लिये हवाई अड्डे के पास स्थित एक होटल ले जाया गया।

ब्रिटेन ने हुआवेई से सुरक्षा को जोखिम को लेकर शुरू की नयी जांच

Bhasha

ब्रिटेन का राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र (एनसीएससी) अमेरिका के नये प्रतिबंधों के मद्देनजर हुआवेई के उत्पादों से हो सकने वाले अतिरिक्त जोखिमों की जांच की अगुवाई कर रहा है। एनसीएससी ब्रिटेन की साइबर सुरक्षा की प्रभारी एजेंसी है।

स्पेन एक जुलाई से पर्यटकों के लिए 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास के नियम को खत्म करेगा

Bhasha

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पेड्रो सान्चेज़ ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उनका देश जुलाई महीने से कुछ विदेशियों का स्वागत करने को तैयार है।

ताप बिजली घरों में मिश्रण के लिये कोयले का आयात होगा बंद, कोल इंडिया करेगी आपूर्ति के समझौते

Bhasha

कोल इंडिया ने एक पत्र में अपनी अनुषंगी इकाइयों से कहा है, ‘‘आयात प्रतिस्थापन के लिये घरेलू कोयले की आपूर्ति को लेकर कई कदम उठाये जा रहे हैं। इस बारे में चार अप्रैल को विद्युत विभाग के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में कोयला मंत्रालय और बिजली मंत्रालय में हुई बैठकों में विचार किया गया।’’

तीन आरोपियों के संक्रमित पाए जाने के बाद तीन मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी समेत 150 लोग पृथक-वास में

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि तीनों में से दो आरोपी कन्नूर जिले के हैं जबकि एक तिरुवनंतपुरम का है।

बिहार में कूड़ा बीनने वाले एक व्यक्ति को रिश्तेदारों ने उसकी झोपड़ी में ही दफना दिया

Bhasha

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकाला और आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखने के बाद अंतिम संस्कार कराया। हालांकि, पुलिस ने परिवार के इस दावे को खारिज कर दिया है कि गरीबी की वजह से उन्होंने झोपड़ी में ही शव को दफनाया था।

कोरोना वायरस से संक्रमित मंत्री अस्पताल में भर्ती कराए गए

Bhasha

यह जानकारी संबंधित मंत्री के एक करीबी सहयोगी ने दी।

Categories