हरियाणा में कोविड-19 के मामले 29 बढ़कर 1,213 हुए

राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 16 व्यक्तियों की मौत हुई है।

जियो

चंडीगढ़, 25 मई हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस के 29 नये मरीज सामने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़ कर 1,213 हो गये जिनमें 13 कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित गुड़गांव के मामले हैं।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 16 व्यक्तियों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दो अन्य सर्वाधिक प्रभावित जिलों -फरीदाबाद और सोनीपत से क्रमश: दो और चार नये मामले सामने आये हैं।

गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र का हिस्सा हैं जहां हाल ही में बड़ी संख्या में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आये हैं।

जींद और कुरूक्षेत्र में तीन तीन जबकि करनाल, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी से एक एक नया मामला सामने आया।

राज्य में अभी 395 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है जबकि 802 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 66.12 फीसद जबकि मृत्यु दर 1.32 फीसद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\