एजेंसी न्यूज
बेंगलुरु पहुंचने पर पृथक-वास में नहीं जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा विवाद में घिरे
Bhashaकर्नाटक सरकार ने भी उनका बचाव करते हुए कहा कि केंद्र ने आवश्यक सेवाओं का प्रबंधन करने वाले लोगों को पृथक-वास में जाने से छूट देने का आदेश जारी किया था।
पंजाब, हरियाणा में लोगों ने घर पर अदा की ईद की नमाज
Bhashaपंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ईद का जश्न सोमवार को फीका रहा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों ने अपने घर पर ही नमाज अदा की. ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम विद्वानों ने लोगों को मुबारकबाद दी.
हरियाणा, पंजाब में सबसे गर्म रहा नारनौल, पारा 45.8 डिग्री पहुंचा
Bhashaहरियाणा के हिसार में दिन में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं भिवानी में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
श्रीनगर में पुलिस ने डॉक्टर के साथ ‘‘दुर्व्यवहार’’ किया, मेडिकल समुदाय में नाराजगी
Bhashaइस घटना को लेकर मेडिकल बिरादरी में नाराजगी है।
अमेरिका में अलग तरह से मनेगा यादगारी दिवस, यूनान में फिर से खुलेगा लोकप्रिय प्रायद्वीप
Bhashaजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को तोक्यो और चार अन्य शेष क्षेत्रों में कोरोना वायरस के कारण लगे आपातकाल को हटा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महामारी खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एहतियाती उपायों और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाना है, जब तक कि टीके एवं प्रभावी दवाएं उपलब्ध नहीं हो जाती हैं।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 पीड़ित के साथ यात्रा करने वाले 31 लोग संक्रमित नहीं
Bhashaयह जानकारी एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर , राज्यपाल बदनौर ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया
Bhashaअपने करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के महानतम खिलाड़ियों में एक बलबीर सिंह सीनियर का दो सप्ताह से भी अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझने के बाद सोमवार को निधन हो गया।
केरल में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए, करीब 99 हजार लोग निगरानी में
Bhashaकेरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश में 359 लोग उपचाराधीन है।
सिर्फ बिरयानी और सेवइयां नहीं हैं ईद का त्योहार
Bhashaठीक तीन महीने पहले जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद में दंगे भड़के थे तो 10 साल से दोस्त महेश गुप्ता और मोहम्मद इलियास गुप्ता की दुकान में थे।
एमसीएक्स ने शून्य से कम दरों के लिये सॉफ्टवेयर में किया बदलाव
Bhashaएमसीएक्स ने यह बदलाव ऐसे समय किया है, जब करीब एक महीने पहले कच्चा तेल का अनुबंध शून्य से 2,884 रुपये प्रति बैरल नीचे पर निपटाया गया था। इसे लेकर काफी विवाद भी उत्पन्न हो गये थे।
मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की कोविड-19 से मौत
Bhashaउन्होंने कहा कि कांस्टेबल की मौत के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है।
प्रधानमंत्री का आर्थिक पैकेज जुमला है, जीडीपी का एक प्रतिशत से कम है :चव्हाण
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी से निपटने के लिये प्रधानमंत्री ने हाल ही में इस पैकेज की घोषणा की थी।
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से दो महिलाओं की मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या 218 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि मंडी के रत्ती गांव निवासी 65 वर्षीय एक महिला की नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई, वहीं हमीरपुर निवासी 72 वर्षीय एक महिला की मौत रविवार रात शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में हो गई।
शहर ए लखनऊ में सादगी से मनाई गई ईद
Bhashaमुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वे एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।
रेल भवन कोविड-19 का नया मामला मिलने से एक पखवाड़े में दूसरी बार रहेगा बंद
Bhashaरेलवे मुख्यालय की इमारत में पांचवां मामला सामने आने के बाद एक आदेश में कहा गया, ‘‘रेलवे बोर्ड के कुछ अधिकारी हाल में कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। तदनुसार निर्णय किया गया है कि रेल भवन में कमरों तथा सामान्य क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त करने के लिए 26 और 27 मई को रेल भवन स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे।’’
पुण्यतिथि पर पिता सुनील दत्त को याद किया संजय दत्त ने
Bhashaपिता की खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए 60 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर उनके साथ जीवन के विभिन्न पड़ावों पर ली गई तस्वीरों वाला एक वीडियो साझा किया।
लॉकडाउन: सिटी गैस परिचालकों ने कर राहत, ऋण पुनर्गठन की मांग की
Bhashaदेश में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नेचुरल गैस सोसाइटी (एनजीएस) ने तेल सचिव तरुण कपूर को पत्र लिखकर सिटी गैस वितरण (सीजीडी) व्यवसाय और देश के ऊर्जा बास्केट में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर सरकारी समर्थन की मांग की।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक लेंगे 10 प्रतिशत कम वेतन
Bhashaबैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में स्वैच्छिक रूप से 10 प्रतिशत कम वेतन लेने की घोषणा की है।
सभी दिवाला, कंपनी मामलों में कॉरपोरेट मंत्रालय को पक्ष बनाने जाने का एनसीएलटी का आदेश खारिज
Bhashaकॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) की अपील को स्वीकार करते हुए अपीलीय न्यायाधिकरण की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि एनसीएलटी का निर्देश उसकी ‘शक्ति से बाहर’ है और ‘नया नियम लगाने के जैसा है। ‘
प्रयागराज में कोरोना वायरस से संक्रमित और एक व्यक्ति की मृत्यु
Bhashaजिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि प्रतापगढ़ के निवासी इस व्यक्ति को रविवार को प्रतापगढ़ से सीधे एसआरएन अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था जिसकी आज मृत्यु हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित था।