मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की कोविड-19 से मौत

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की मौत के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है।

जियो

मुंबई, 25 मई मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय एक कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत हो गई, जिससे इस महानगर में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की मौत के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है।

कांस्टेबल को यहां के नायर अस्पताल में 23 मई को भर्ती कराया गया था। 24 मई को कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी और और उसी दिन मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि वह शहर की यातायात पुलिस की प्रशिक्षण शाखा में तैनात थे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मधुकर पांडेय ने कहा, “कांस्टेबल बीते करीब एक महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे क्योंकि उनकी उम्र 55 साल से ज्यादा थी।”

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने 55 साल से ज्यादा की उम्र के अपने उन पुलिसकर्मियों को ऐहतियातन छुट्टी पर जाने को कहा था जिन्हें पूर्व में कोई बीमारी है।

वह वर्ली पुलिस शिविर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

अब तक 194 अधिकारियों समेत 1809 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। राज्य में इलाजरत पुलिसकर्मियों की संख्या 1,113 है जबकि 678 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स